फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: इश्क में ऐसी दीवानगी, स्ट्रीट लाइट के पोल पर चढ़ा आशिक, नीचे उतारने के लिए रोकना पड़ा ट्रैफिक

Fri, 07 Aug 2026 12:40 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया गया है कि एक युवक अपनी प्रेमिका से नाराज होकर सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट पोल पर चढ़ गया। वह तब तक नीचे उतरने को तैयार नहीं था, जब तक उसकी प्रेमिका फोन रिसीव न करे। सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम ने हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतारा। घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
नाराज होकर ऊंचे स्ट्रीट लाइट पोल पर चढ़ गया युवक - फोटो : इंस्टाग्राम zindagi.gulzar.h
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्यार में लोग क्या-क्या कर गुजरते हैं, इसकी मिसालें अक्सर देखने को मिलती रहती हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों लोगों को हैरान कर रहा है। वीडियो के साथ किए गए दावे के मुताबिक एक युवक अपनी प्रेमिका से नाराज होकर सड़क किनारे लगे ऊंचे स्ट्रीट लाइट पोल पर चढ़ गया। वह काफी देर तक पोल की चोटी पर बैठा रहा और नीचे उतरने से साफ इनकार करता रहा। हालात ऐसे बन गए कि पुलिस और रेस्क्यू टीम को उसे सुरक्षित नीचे लाने के लिए विशेष हाइड्रोलिक क्रेन का सहारा लेना पड़ा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो के अनुसार युवक ने पोल पर चढ़ने के बाद यह जिद पकड़ ली कि जब तक उसकी प्रेमिका उसका फोन रिसीव नहीं करेगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। उसकी इस हरकत ने आसपास मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। देखते ही देखते सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया।




नाराज होकर ऊंचे स्ट्रीट लाइट पोल पर चढ़ गया युवक
युवक को इतनी ऊंचाई पर खतरनाक स्थिति में बैठा देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम और रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेने के बाद विशेष हाइड्रोलिक क्रेन मंगवाई ताकि बिना किसी जोखिम के युवक को नीचे उतारा जा सके।
विज्ञापन


सुरक्षित उतारा गया नीचे
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो साझा किया गया है। वीडियो के कैप्शन में दावा किया गया है कि युवक अपनी प्रेमिका के फोन का इंतजार कर रहा था और उसने कहा था कि जब तक कॉल रिसीव नहीं होगी, वह पोल से नीचे नहीं आएगा। इसी वजह से पुलिस ने एहतियातन सड़क पर यातायात भी रोक दिया। इसके बाद रेस्क्यू टीम हाइड्रोलिक क्रेन की बास्केट में सवार होकर धीरे-धीरे युवक तक पहुंची। काफी समझाइश और सावधानी के साथ उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। राहत की बात रही कि इस पूरे अभियान के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
अब यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे प्यार की दीवानगी बता रहा है तो कोई इसे गैर-जिम्मेदाराना कदम मानते हुए मजाकिया अंदाज में अपनी राय रख रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें