फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Story: शादी के 20 दिन बाद पति ने प्रेमी को सौंप दी अपनी पत्नी, अनोखी लव स्टोरी ने छुआ लोगों का दिल

Fri, 02 Jun 2023 03:40 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में एक दिल छू लेने वाली लव स्टोरी सामने आई है, जिसने लोगों का दिल छू लिया है। झारखंड में एक दूल्हे ने शादी के 20 दिन बाद अपनी पत्नी को उसके 10 साल पुराने प्रेमी को लौटा दिया। 
विज्ञापन
शादी के 20 दिन बाद पति ने प्रेमी को सौंप दी अपनी पत्नी - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Love Story: आपको मशहूर बॉलीवुड फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (Hum Dil De Chuke Sanam) की कहानी के बारे में तो पता ही होगा। इस फिल्म में एक पति अपने पत्नी को शादी के बाद उसके प्रेमी को सौंप देता है। इतना ही नहीं पति खुद पत्नी के प्रेमी को ढूंढने में मदद करता है और जुदा हो चुके प्यार को एक कर देता है। फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई है। दरअसल हाल ही में कुछ ऐसा ही मामला झारखंड के पलामू से सामने आई है, जिसकी कहानी ने सभी के दिल को छू लिया है। 

विज्ञापन


10 साल से रिलेशनशिप में थी लड़की
झारखंड में एक दूल्हे ने शादी के 20 दिन बाद अपनी पत्नी को उसके 10 साल पुराने प्रेमी को लौटा दिया। प्यार की इस अनोखी कहानी के बारे में सुनकर लोगों को फिल्म हम दिल दे चुके सनम की याद आ गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये मामला बीचकिला गांव का है, जहां 20 दिन पहले ही सनोज सिंह की शादी प्रियंका नाम की लड़की से हुई, लेकिन प्रियंका जितेंद्र विश्वकर्मा से प्यार करती है और पिछले 10 साल से उसके साथ रिलेशनशिप में थी। अपने प्यार को पाने के लिए दुल्हन ने शादी के बाद भी अपने प्रेमी के साथ ससुराल से भागने की कोशिश की थी, लेकिन वह कामयाब नहीं हुए।

प्रियंका के घर वालों ने उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी किसी और से करा दी, जिसके बाद भी वह अपने प्रेमी से लगातार फोन पर बात करती रही। एक दिन प्रेमी उसके ससुराल आ पहुंचा। दोनों चुपके से गांव से फरार होने का प्लान बनाया, लेकिन तभी उन्हें गांव के लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद दूल्हा मौके पर आया, तो दुल्हन और उसके प्रेमी ने बताया कि वह दोनों 10 साल से एक-दूसरे के साथ हैं, लेकिन केवल जाति एक नहीं होने के कारण उनकी शादी नहीं हो पाई। दुल्हन और उसके प्रेमी ने कहा कि अगर वह अपने पति के साथ रहेगी तो वह कभी खुश नहीं रहेंगे। ये सब सुनकर दूल्हे ने फिल्मी अंदाज में अपनी पत्नी को उसके प्रेमी को सौंप दिया और दोनों को साथ खुश रहने के लिए कहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें