फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता, ट्रेन में पत्नी को पायल पहनाते दिखे बूढ़े अंकल, लोग हुए भावुक

Thu, 04 Sep 2025 11:53 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: यह वीडियो कोयंबटूर का है। एक महिला ट्रेन से सफर कर रही थी, तभी उसकी नजर अपने सामने बैठे एक बुजुर्ग कपल पर पड़ी। उसने जो नजारा देखा, वह इतना प्यारा था कि उसने तुरंत अपना कैमरा ऑन कर दिया और उस पल को कैद कर लिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग पति-पत्नी का प्यार देख भावुक हुए लोग - फोटो : इंस्टाग्राम @jishma_unnikrishnan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के समय में सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो हमें हंसा देते हैं तो कुछ दिल को छू जाते हैं। खासकर जब बात बुजुर्ग कपल के प्यार की हो तो ऐसे वीडियो लोगों के दिलों को और ज्यादा छू जाते हैं। यही वजह है कि जब भी कोई बुजुर्ग कपल का स्नेह या देखभाल से जुड़ा वीडियो सामने आता है तो लोग उसे जमकर शेयर करते हैं और उस पर अपनी भावनाएं भी व्यक्त करते हैं। ऐसा ही एक खूबसूरत वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसे देखकर हर कोई यही कह रहा है कि असली प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो कोयंबटूर का है। एक महिला ट्रेन से सफर कर रही थी, तभी उसकी नजर अपने सामने बैठे एक बुजुर्ग कपल पर पड़ी। उसने जो नजारा देखा, वह इतना प्यारा था कि उसने तुरंत अपना कैमरा ऑन कर दिया और उस पल को कैद कर लिया। बाद में उसने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। उस महिला का नाम जिश्मा उन्नीकृष्णन है और उन्होंने इस वीडियो के साथ एक दिल को छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, "मैंने सोचा था कि मैं बस यात्रा कर रही हूं, लेकिन एक साधारण पल में जीवन भर के प्यार का गवाह बन गई।"




बुजुर्ग पति-पत्नी का प्यार देख पसीजा लोगों को दिल
वीडियो में दिख रहा है कि बुजुर्ग पति ट्रेन की साइड लोअर बर्थ पर अपनी पत्नी को प्यार से पायल पहनाने में मदद कर रहे हैं। पत्नी के चेहरे पर उस समय जो खुशी थी, वह साफ झलक रही थी। यह कोई बहुत बड़ा काम नहीं था, लेकिन उस पल में छुपा हुआ प्यार, देखभाल और अपनापन इतना गहरा था कि हर देखने वाला भावुक हो गया। यही वजह है कि यह छोटा-सा वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन


वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस क्लिप को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लगभग 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर खुद को रोक नहीं पाए और कमेंट सेक्शन में अपनी-अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। किसी ने लिखा कि "उम्र चाहे कितनी भी बढ़ जाए, लेकिन सच्चा प्यार कभी नहीं बदलता।" वहीं, एक और यूजर ने कहा कि इस तरह का प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है। कई लोगों ने दिल वाले इमोजी बनाकर इस रिश्ते को सेलिब्रेट किया। इस वीडियो की खासियत यह है कि इसमें किसी दिखावे की जरूरत नहीं है। न कोई बड़ी तैयारी, न ही कोई बनावटी अंदाज। सिर्फ एक छोटा-सा पल, लेकिन उसमें इतनी गहराई है कि हर कोई उसे देखकर भावुक हो जाता है। यही असली प्यार की खूबसूरती है, जहां साथी की छोटी-सी मदद भी जीवन भर की याद बन जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें