फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जिंदा सांपों को चूमा और पकड़कर गले में लटकाया, बच्चों से लेकर बूढ़ों तक ने निकाली नागों की रैली

Sat, 19 Jul 2025 10:18 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: समस्तीपुर जिले के सिंघिया घाट पर हर साल नाग पंचमी के मौके पर एक विशेष मेला लगता है, जहां लोग जीवित सांपों की पूजा करते हैं। इस मेले में हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी सांपों को हाथों, गले और सिर पर रखकर उन्हें पूजते हैं।
विज्ञापन
सांपों का त्योहार देखा है क्या - फोटो : एक्स@DrSrinubabu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार अपनी सांस्कृतिक विरासत और अनोखे त्योहारों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां के त्योहारों में आस्था और परंपरा की गहरी झलक मिलती है। छठ पूजा को यहां का सबसे कठिन और पवित्र पर्व माना जाता है, लेकिन इसी राज्य में एक ऐसी परंपरा भी निभाई जाती है, जिसे सुनकर कई लोग चौंक जाते हैं और यह है सांपों की पूजा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी त्योहार का एक वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
समस्तीपुर जिले के सिंघिया घाट पर हर साल नाग पंचमी के मौके पर एक विशेष मेला लगता है, जहां लोग जीवित सांपों की पूजा करते हैं। इस मेले में हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी सांपों को हाथों, गले और सिर पर रखकर उन्हें पूजते हैं। यह परंपरा सदियों से यहां निभाई जा रही है। कुछ लोग सांपों को लकड़ी की छड़ी पर लपेटकर उन्हें लेकर घूमते दिखाई देते हैं। यहां सांपों को सिर्फ जंगली जीव नहीं, बल्कि पूज्य देवता माना जाता है। वायरल वीडियो में यह भी देखा गया कि कैसे लोग सांपों को अपने शरीर से लपेटकर पूरे मेले में घूमते हैं।



सांपों का त्योहार सुना है क्या
बताया जाता है कि यह परंपरा लगभग 300 साल पुरानी है। नाग पंचमी से पहले ही कुछ सप्ताह पहले लोग जंगल से सांपों को पकड़ लाते हैं। पूजा करने के बाद इन सांपों को वापस जंगल में छोड़ दिया जाता है। मेले के दौरान लोग सांपों के साथ ऐसे व्यवहार करते हैं, जैसे वे खिलौना हों। कोई उन्हें मुंह पर लपेटे घूमता है तो कोई करतब दिखाता है। इस आयोजन की शुरुआत घाट पर स्नान से होती है। श्रद्धालु पहले नदी में स्नान करते हैं, फिर माता का नाम लेकर दर्जनों सांपों को बाहर निकालते हैं और पूजा करते हैं। यह आयोजन मिथिला क्षेत्र की प्रसिद्ध धार्मिक परंपराओं में गिना जाता है।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस पूरे आयोजन का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Sandhyayadav_1 नाम के यूजर द्वारा साझा किया गया, जो काफी वायरल हो गया। इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने इस परंपरा को सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए इसकी सराहना की, जबकि कई यूजर्स ने जानवरों के प्रति इस व्यवहार पर आपत्ति जताई। एक यूजर ने लिखा, "दुख की बात है कि आज भी जानवरों को इस तरह कष्ट दिया जा रहा है।" वहीं किसी ने कहा, "सांपों के लिए यह स्थिति बहुत पीड़ादायक लगती है।" एक और ने मजाक में कहा, "हम अंग्रेजों से नहीं, अंग्रेज हमसे आजाद हुए हैं।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें