अजगर को तकिया बनाकर सोती बच्ची का वीडियो
- फोटो : @therealtarzann
Little Girl Sleeping On Giant Python Viral Video In Hindi: अजगर एक बड़ा और शक्तिशाली सांप होता है। हालांकि यह जहरीला नहीं होता, लेकिन अपने मजबूत शरीर से शिकार को कसकर लपेट लेता है, जिससे शिकार का सांस लेना मुश्किल हो जाता है। इसके बाद वह शिकार को पूरा निगल जाता है। विशालकाय अजगरों से जुड़े कई डरावने और हैरान कर देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। हाल में एक छोटी बच्ची का ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह करीब 10 से 12 फीट लंबे अजगर के ऊपर आराम से लेटी नजर आती है।
Viral Video: आईने में खुद को देखकर सांप ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देख लोग रह गए दंग
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक बड़ा अजगर जो जमीन पर लेटा हुआ है, उसके ऊपर एक छोटी बच्ची आराम से सिर रखकर ऐसे लेटी नजर आती है, जैसे उसने उसे तकिया बना रखा हो। अजगर बार-बार वहां से बाहर निकलने की कोशिश भी करता है, लेकिन हर बार बच्ची के पैरों से टकराकर वापस मुड़ जाता है। अजगर छोटी बच्ची के साथ किसी भी तरह का आक्रामक व्यवहार करता नहीं दिखता, लेकिन उसकी मौजूदगी ही लोगों को डराने के लिए काफी है।
बच्ची का तकिया बने अजगर के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- यह नजारा काफी डराने वाला है। दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है अजगर आज भूखा नहीं है। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने बच्ची की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और कहा कि, इतने बड़े सांप के साथ इस तरह रहना बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।
Viral Video: बेटी को सबक सिखाने के लिए मां ने किया फेक अल्ट्रासाउंड का मजेदार प्रैंक, वायरल हुआ वीडियो
Viral Video: कुशीनगर के शिक्षकों ने निकाला बच्चों की मोबाइल लत छुड़ाने का अनोखा तरीका, देंखे वीडियो
दुनिया के कुछ देशों में लोग अजगर को घर में पालतू सांप के रूप में रखते हैं। लेकिन ऐसा करना आसान नहीं होता। इसके लिए विशेष अनुमति, सही देखभाल और अनुभव की जरूरत होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि चाहे अजगर पालतू ही क्यों न हो, वह आखिरकार एक जंगली जीव है। उसके व्यवहार का पूरी तरह अनुमान नहीं लगाया जा सकता, इसलिए बच्चों को उसके साथ अकेला छोड़ना या इस तरह संपर्क में रखना सुरक्षित नहीं। अजगर की सही देखभाल, सुरक्षित रहने की व्यवस्था और उसे संभालने का पर्याप्त अनुभव होना बेहद जरूरी है।
Viral Video: पंखा साथ लेकर जनरल डिब्बे में चढ़ा शख्स, चार्जिंग पॉइंट पर लगाया प्लग, फिर हुआ कुछ ऐसा