मासूम बच्ची ने घूंघट ओढ़कर किया बेहद खूबसूरत डांस
- फोटो : Instagram/ shreejita_1199
Little Girl Dance Video: सोशल मीडिया पर एक मासूम बच्ची के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इसने सभी के दिल जीत लिया है। इस छोटी सी बच्ची का राजस्थानी ढोल-थाली डांस वीडियो देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है। साथ ही मासूमियत पर खूब प्यार लूटा रहा है। दुपट्टे की साड़ी और घूंघट में बच्ची ने पारंपरिक राजस्थानी महिला की तरह पूरे कॉन्फिडेंस और मासूमियत से डांस कर रही है।
आमतौर पर शादियों और त्योहारों में राजस्थानी ढोल-थाली डांस किया जाता है। इस डांस की खासियत यह होती है कि इसमें महिलाएं अपने सिर पर थाली रखकर बेहद खूबसूरत अंदाज में डांस करती हैं। इस प्यारी बच्ची ने दुपट्टे की साड़ी पहन रखी है और सिर पर छोटा सा घूंघट भी लिया है। वह बेहद ही खूबसूरती सेराजस्थानी ढोल-थाली डांस के स्टेप्स को कॉपी कर रही है।
बच्ची ढोल की ताल में मग्न होकर गोल-गोल घूमती है। वह बिल्कुल किसी पारंपरिक राजस्थानी महिला की तरह डांस कर रही है। उसके हाथों के मूव्स और चेहरे के एक्सप्रेशन इतने प्यारे हैं कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
Top 5 Predictions for 2025: साल 2025 की 5 ऐसी डरावनी भविष्यवाणियां, जिनसे खौफ में है पूरी दुनिया
वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में बच्ची पारंपरिक राजस्थानी बहू की तरह घूंघट नीचे करके नाच रही है। ऐसा लगता है जैसे उसे दुनियादारी की कोई चिंता नहीं, वह सिर्फ अपनी मस्ती में खोई हुई है। इस वीडियो पर ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, घूंघट वाला सीन तो दिल छू गया। एक अन्य शख्स ने लिखा है कि छोटी सी दादी अम्मा का ये वीडियो 50 बार देख चुका हूं।
Aliens News: क्या एलियंस ने इसानों से किया था संपर्क? आखिर क्या है इसके पीछे का रहस्य
वायरल वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shreejita_1199 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि एक लाख 48 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।