फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में कैसी-कैसी चीजों पर बैन, जानकर माथा पीट लेंगे

Mon, 02 May 2016 07:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
कैसी-कैसी चीजों पर बैन! - फोटो : gettyimages
विज्ञापन
बिहार में शराबबंदी और दिल्ली में कॉमर्शियल डीजल गाड़ियों के बैन के बाद से हंगामा मचा है। लेकिन क्या आपको पता है दुनियाभर में कई ऐसे 'बैन' लगाए जा चुके हैं जिन्हें जानकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे।
विज्ञापन



ब्लू जींस पहनने पर सजा

उत्तरी कोरिया में आप किसी भी रंग की जींस पहन सकते हैं, लेकिन गलती से भी ब्लू जींस मत पहनना। कोरिया और अमेरिका की दुश्मनी तो सब जानते हैं। ब्लू जींस अमेरिका से जुड़ी हुई है इसलिए उत्तरी कोरिया में इस रंग की जींस पर बैन है।


मना है च्यूइंग गम चबाना

टाइम पास करने के लिए सबसे अच्छी चीज है च्यूइंग गम। लेकिन सिंगापुर में 1992 से च्यूइंग गम चबाना बैन है। सिंगापुर में सिर्फ दवाई के रूम में च्यूइंग गम खाई जा सकती है वो भी तब जब डॉक्टर आपको सलाह दें।
विज्ञापन



पप्पू कांट डांस साला!

जापान की नाइट लाइफ दुनियाभर में मशहूर है लेकिन डांस न करने के लिए। जापान में 1948 से नाइट क्लबों में डांस पर पाबंदी है। भला ये भी कोई नाइट लाइफ है जहां पब जाकर भी डांस नहीं कर सकते।


अमेरिका में किंडर जॉय को ना

किंडर जॉय या किंडर सरप्राइज एग बच्चों को बेहद पसंद है, लेकिन अमेरिका में किंडर जॉय पर बैन लगा हुआ है। अमेरिका में अगर आपके पास किंडर एग मिला तो आपको 2,500 डॉलर यानी भारत के करीब 1 लाख 66 हजार रुपए का फाइन लग सकता है। इस चॉकलेट एग में सरप्राइज टॉय छिपा होता है। बच्चों के गले में फंसने के डर से इसकी पर बैन लगाया गया। भारत में इसकी बिक्री धड़ल्ले से होती है।


अगर लड़कों ने चोटी बनाई तो....

नए-नए हेयरस्टाईल बनाने में लड़के भी किसी से कम नहीं है। लेकिन कोई चोटी वाला लड़का ईरान जाने की सोच रहा है तो वह या तो यहां जाने का ख्याल छोड़ दे या चोटी कटवा ले। ईरान में चोटी को गलत हेयरस्टाइल माना जाता है जिससे इस पर बैन लगा है।
विज्ञापन



रेड बुल की नो एंट्री

रेडबुल दुनियाभर में पिया जाने वाला एनर्जी ड्रिंक है लेकिन फ्रांस में रेडबुल में टैरेन केमिकल के मिलने से 2008 में इस पर रोक लगा दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें