फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: अजगर को खाने की कोशिश में था शेर, सांप ने उछलकर नोंच लिया मुंह, देखें वीडियो में फिर क्या हुआ

Mon, 06 Feb 2023 06:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह Viral Video: अजगर को खाने की कोशिश में था शेर, सांप ने उछलकर नोंच लिया मुंह, देखें वीडियो में फिर क्या हुआ

सार

सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो शेर (Lion) और अजगर (Python) की लड़ाई का है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 
विज्ञापन
अजगर को खाने की कोशिश में था शेर, सांप ने उछलकर नोंच लिया मुंह - फोटो : instagram/wildmaofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: दुनिया में कई तरह के सांप (Snake) मिलते हैं। इनमें कई बेहद खतरनाक और जहरीले होते हैं। धरती के इस जहरीले जीव को देखते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वीडियो में भी लोग सांप को देखकर डर जाते हैं। सोशल मीडिया पर सांप के आए दिन वीडियो वायरल होते हैं। आपने सांप और नेवला की लड़ाई के कई वीडियो देखे होंगे। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर कभी-कभी तेंदुआ को किंग कोबरा और अजगर (Python) जैसे विशाल सांपों का शिकार करते हुए भी देखा जाता है। अब इन दिनों एक इसी तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। 

दरअसल सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो शेर (Lion) और अजगर (Python) की लड़ाई का है। इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। इसमें देखा जा सकता है कि विशाल अजगर शांति से सुरक्षा की मुद्रा में बैठा हुआ है। तभी एक शेर चुपचाप उसकी तरफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


अजगर के पास पहुंचते ही शेर उसे खाने के लिए नीचे की ओर झुकता है। इसी दौरान अजगर हवा में झलांग लगाते हुए शेर पर हमला बोल देता है और उसके मुंह को अपने जबड़े से नोच लेता है। इसके बाद शेर तेजी से उछलता है और अजगर से दूर भाग जाता है। 
 

Bull Viral Video: क्या आपने कभी देखा है तीन सींग वाला सांड? वायरल वीडियो ने लोगों के उड़ाए होश

यह खरतनाक वीडियो देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। इस तरह के वीडियो कम ही देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर wildmaofficial नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो को अभी तक एक हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें