फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सचमुच ताजमहल की दीवारों के अंदर तक पहुंचती है रोशनी, जानिए वायरल वीडियो में आखिर कितना सच?

Sun, 07 Jun 2026 05:08 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ताजमहल की दीवारों में रोशनी प्रवेश करती है, इसलिए यह रात में चमकता है। लेकिन क्या यह दावा सच है? आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला? 
विज्ञापन
ताजमहल का वायरल वीडियो - फोटो : Adobe Stock/@neerajkumar200019
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Taj Mahal Viral Video Fact Check: ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में शामिल है, जिसे मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल से बेपनाह प्यार की निशानी के तौर पर बनवाया था। इसकी खासियत है कि यह दिन के अलग-अलग पहर में अपना रंग बदलता है। यह सुबह हल्का गुलाबी, दोपहर में दूधिया सफेद और पूर्णिमा की रात में सुनहरा दिखाई पड़ता है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ताजमहल की दीवारों में रोशनी प्रवेश करती है, इसलिए यह रात में चमकता है। लेकिन क्या यह दावा सच है? 

 

वीडियो में एक शख्स ताजमहल की सफेद संगमरमर की दीवार पर अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट लगाकर दिखाता है, जिससे रोशनी दीवार के अंदर कुछ मिलीमीटर तक जाती नजर आती है। इसके बाद वह दावा करता है कि, इसी वजह से ताजमहल रात में चमकता है और यही कारण है कि इसे दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया गया है। 

 
विज्ञापन

ताजमहल के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, ताजमहल का रहस्य सात अजूबा का कारण। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने इसे ताजमहल का अनोखा रहस्य बताया, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि, यह संगमरमर की सामान्य विशेषता है और इसमें कोई रहस्य नहीं है।


Viral Video: पिता के साथ बेटी की सुरीली जुगलबंदी ने जीता लोगों का दिल, इंटरनेट पर छाया वीडियो

विज्ञापन


Viral Video: गिलास और लोटे की मदद से बना दी पूरी, करोड़ों लोगों ने देखा कमाल के देसी जुगाड़ का ये वीडियो

 

वहीं विशेषज्ञों के अनुसार, वीडियो में दिखाई गई बात पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। ताजमहल का निर्माण राजस्थान के मकराना संगमरमर से किया गया था। इस संगमरमर में हल्की अर्ध-पारदर्शिता होती है, इसी वजह से पतले हिस्सों में रोशनी कुछ मिलीमीटर तक अंदर जा सकती है।

 

वास्तव में ताजमहल अंदर से रोशनी नहीं देता बल्कि इसकी चमक प्राकृतिक प्रकाश और संगमरमर के गुणों का परिणाम है। इसकी दीवारें काफी मोटी होने के कारण प्रकाश बहुत गहराई तक नहीं पहुंच सकता और रात में इसकी खूबसूरती का कारण चांद की चांदनी का प्रतिबिंब होता है। बता दें कि दुनियाभर से करोड़ों की संख्या में पर्यटक ताजहमल देखने के लिए आगरा आते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें