फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal Video: भौंक रहे कुत्तों पर तेंदुए ने किया हमला, साथी को बचाने के लिए दोस्तों ने दिखाई गजब की एकता

Wed, 22 Apr 2026 02:36 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर कुत्तों और तुेंदए की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक कुत्ते पर तेंदुआ हमला बोल देता है, लेकिन फिर जो होता है वो बेहद हैरान करने वाला है। 
विज्ञापन
भौंक रहे कुत्तों पर तेंदुए ने किया हमला - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Animal Viral Video: जानवरों की लड़ाई का वीडियो जमकर वायरल होते हैं। कई बार तेंदुए और सड़क पर घूमने वाले आवारा कुत्तों की भी लड़ाई वाडियो सामने आता है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर जवई लेपर्ड सफारी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि कुत्ते की शिकार का एक तेंदुआ कोशिश कर रहा है। लेकिन झुंड में होने की वजह से कुत्ता बच जाता है। वाइल्डलाइफ इलाकों में जंगली जानवरों के बार-बार हमले होने की वजह से कुत्ते पहले से ज्यादा सावधान रहने लगे हैं। 

विज्ञापन


तेंदुआ और कुत्ते के बीच शिकारी और शिकार का संबंध है। अगर कुत्ता अकेला है, तो तेंदुआ आसानी से शिकार कर लेगा और वो कुछ नहीं कर सकता है। ऐसे में कुत्ते तेंदुआ के सामने झुंड में रहने की कोशिश करते हैं। पिटबुल जैसे खतरनाक कुत्तों को छोड़ देते हैं, तो तेंदुए को आम कु्त्तों का शिकार करने में कोई परेशानी नहीं होती है। ऐसे में तेंदुआ शिकार करने की कोशिश करता है और कुत्ता बचने की। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि तेंदुए को देखकर तीन कुत्ते भोकने लगते हैं। तेंदुआ गुस्सा होकर ऊपर आता है और कुत्ते को मुंह से पकड़कर वहीं पटक देता है। इसके बाद लगता है कि कुत्ते का काम तमाम हो गया, लेकिन उसी दोस्ती काम आ जाती है। यहां पर दो कुत्ते दौड़कर आते हैं और तेंदुए को भगा देते हैं। कुत्तों को आता देखकर तेंदुआ घबरा जाता है और वापस घने जंगल की तरफ वापस चला जाता है। इसमें देखने को मिलता कुत्तों की एक काम आती है और तेंदुआ भाग जाता है। 
विज्ञापन


 


Viral Video: प्लेन में पैसेंजर ने जीत लिया एयरहोस्टेस का दिल, वीडियो देखकर आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

तेंदुआ मौका मिलते ही शिकार पर धावा बोल देते हैं और कुत्ता उनका आसान शिकार होता है। कम होते जंगल की वजह से तेंदुआ अब शहरों तक पहुंच रहे हैं, जिसके कारण सड़क पर घूमने वाले कुत्ते उनके आसान शिकार हैं। तेंदुए को देखकर अब कुत्ते भी झुंडे से उससे लड़ते हैं। 

Digital Detox: सिर्फ 2 घंटे मोबाइल बंद करने की आदत दे सकती है दिमाग को नई ताकत, जानिए कैसे?

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसे अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने लाइक किया है। कुत्तों की दोस्ती की लोग तारीफ कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें