फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: प्लेन में पैसेंजर ने जीत लिया एयरहोस्टेस का दिल, वीडियो देखकर आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

Wed, 22 Apr 2026 12:40 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वायरल वीडियो एक फ्लाइट के अंदर का है, जहां एक एयरहोस्टेस अपनी जिम्मेदारी निभा रही होती है। तभी एक यात्री उसे ऐसा सरप्राइज देता है, जिसे देखकर वह हैरान रह जाती है। 
 
विज्ञापन
एयर होस्टेस स्केच - फोटो : instagram/abhinav_arts
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Passenger's Mid-Air Sketch of Air hostess Goes Viral: आज की डिजिटल दुनिया में स्क्रॉल करते-करते कब हम हंसी, हैरानी और रोमांच के अलग-अलग रंगों से गुजर जाते हैं, पता ही नहीं चलता। हर दिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो कुछ सेकंड में ही लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। कुछ क्लिप्स दिल खोलकर हंसने पर मजबूर कर देते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। और फिर आते हैं वो वीडियो, जो पूरी तरह से अनपेक्षित होते हैं, जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते, लेकिन वही सबसे ज्यादा चर्चा बटोर लेते हैं।

विज्ञापन


Digital Detox: सिर्फ 2 घंटे मोबाइल बंद करने की आदत दे सकती है दिमाग को नई ताकत, जानिए कैसे?

Viral video: पायलट ने 'कोल्ड ड्रिंक' से साफ किया प्लेन का शीशा, बाद में जाना सच तो लोग रह गए हैरान

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने यूजर्स के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है। इस वीडियो में एक ऐसा दृश्य देखने को मिलता है, जो आम नहीं है और शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। दरअसल यह नजारा एक फ्लाइट के अंदर का है, जहां एक एयरहोस्टेस अपनी जिम्मेदारी निभा रही होती है। तभी एक यात्री चुपचाप अपनी सीट पर बेठकर उसका स्केच बनाने लगता है।

विज्ञापन


एयरहोस्टेस के एक्सप्रेशन ने जीता दिन
वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में किसी का ध्यान इस ओर नहीं जाता। बाद में जब स्केच पूरा हो जाता है, तो वह एयरहोस्टेस के अपने पास बुलाता है। इस दौरान एयरहोस्टेस को जरा भी अंदाजा नहीं होता है अगले पल क्या होने वाला है। जैसे ही एयरहोस्टेस की नजर उस स्केच पर पड़ती है, उसकी प्रतिक्रिया देखने लायक होती है। वह खुद को उस अंदाज में देखकर हैरान रह जाती है, और यही पल वीडियो को खास बना देता है। 

इस दौरान एयरहोस्टेस के चेहरे की खुशी और आश्चर्य का भाव लोगों का दिल जीत रहा है। इतना ही नहीं एयरहोस्टेस ने आखिर में शख्स को इस खूबसूरत तोहफे के लिए थैंक्यू नोट भी लिखकर दिया।

देखें वीडियो-




लाखों-करोड़ों व्यूज बटोर चुके इस क्लिप को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। कोई इसे क्रिएटिविटी की मिसाल बता रहा है, तो कोई इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहा है।

Spacebar: कीबोर्ड में सबसे बड़ा क्यों होता है 'स्पेस बार'? 99% लोग नहीं जानते होंगे जवाब
Cloud Fun Facts: लाखों टन वजन लेकर भी आसमान में टिके रहते हैं बादल, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Auction: आखिर क्यों 9 करोड़ में बिकी ये साधारण दिखने वाली जैकेट? जानें टाइटैनिक से क्या है इसका नाता
Viral Video: 20 साल पहले बोरवेल में गिरने वाला प्रिंस अब कैसा है? सांसद नवीन जिंदल ने वीडियो में बताया हाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें