कुत्ते ने खूंखार तेंदुए की निकाल दी सारी हेकड़ी
- फोटो : X@gharkekalesh
Viral Video: सोशल मीडिया पर तेंदुए और कुत्ते की लड़ाई का एक वीडियो छाया हुआ है। इसमें कभी तेंदुआ, कुत्ते पर भारी पड़ा है, तो कभी कुत्तों की ताकत देखकर इस खतरनाक जानवर को भी उल्टे पांव भागना पड़ा है। कुत्ते और तेंदुए के बीच लड़ाई के वायरल वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इसमें आप देख सकते हैं कुत्ते के सामने अचानक तेंदुआ आ जाता है।
हालांकि, इसके बाद चौंकाने वाली घटना होती है, क्योंकि बिना डरे कुत्ता एक बार तेंदुए का सामना करता है। फिर अचानक ही तेंदुआ वहां से भाग निकलता है। वायरल वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि तेंदुआ डरपोक है, कुछ लोग कुत्ते को शेर पर सवाशेर बता रहे हैं।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कार खड़ी है। इसके बगल से एक कुत्ता दौड़कर आता है। इसी दौरान पीछे खड़ा तेंदुआ भी दाहिनी तरफ से उसकी तरफ दौड़ता है। हालांकि कुत्ते और तेंदुए का आमना सामना हो जाता है। इसके बाद कुत्ता डर जाता है और भौंकते हुए भागता है। इस दौरान तेंदुआ भी एक बार उसे दौड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन फिर वह अपने पांव पीछे खींच लेता है।
Mahabharat: हरियाणा के इस गांव में बीता था रावण का बचपन! जानिए क्या है महाभारत से इसका संबंध
Viral Video: स्विमिंग पूल में खेल के नाम पर जानलेवा स्टंट कर रहे थे लड़के, एक गलती से जान पर आ जाएगी बात
लेकिन तेंदुए को बाहर जाता देख कुत्ते दौड़ाकर भौंकना चालू कर देता है। अब इस लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है- लेपर्ड अटैक। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 86 हजार के ऊपर व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 600 से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है। वहीं पोस्ट पर पचीसों से अधिक कमेंट्स भी आए हैं।
Viral Video: समुद्र के किनारे मगरमच्छ कर रहा था मरने का नाटक, तभी शार्क ने कर दिया खेल और चबा गया जिंदा
इस वीडियो पर एक शख्स ने लिखा, इसने तो पूरे तेंदुआ समाज की बेइज्जती करा दी। दूसरे शख्स का कहना है कि कुत्ते से डर गया। एक और शख्स का कहना है कि झुक के रहने पड़ेगा डोगेश भाई के आगे। अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।