फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: लेट हुई महिला ने जोड़े वंदे भारत के आगे हाथ, फिर जो हुआ देखकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Mon, 30 Mar 2026 01:57 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में 2 महिलाएं वंदे भारत पकड़ने में लेट हो जाती हैं। ऐसे में वह हाथ जोड़कर लोको पायलट से ट्रेन रोकने की गुहार लगाने लगती है। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। 

विज्ञापन
महिला पैसेंजर ने वंदे भारत के सामने जोड़े हाथ - फोटो : @ggganeshh एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vande Bharat Stopped For Female Passenger Viral Video: सोशल मीडिया पर वंदे भारत से जुडा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 2 महिलाएं वंदे भारत पकड़ने में लेट हो जाती हैं। ऐसे में वह हाथ जोड़कर लोको पायलट से ट्रेन रोकने की गुहार लगाने लगती है। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। 
विज्ञापन


Viral Video: बच्ची ने क्यूट अंदाज में शख्स को दी हेलमेट पहनने की सलाह, वीडियो हुआ वायरल


वीडियो में आप देखेंगे कि वंदे भारत एक्सप्रेस जब प्लेटफॉर्म से विदा ले रही होती है, तब 2 महिलाएं अपने लगेज के साथ प्लेटफॉर्म पर दोनों हाथ जोड़कर लोको पायलट से 'प्लीज-प्लीज' करने लगती है। शायद वह चाह रही होती है कि लोको पायलट ट्रेन रोक दें, लेकिन तभी ट्रेन धीमी हो जाती है। जिसके साथ वीडियो भी खत्म हो जाता है। ऐसे में इस बात को कंफर्म नहीं किया जा सकता कि महिला ने ट्रेन पकड़ ही ली हो।

विज्ञापन

 

वीडियो को एक्स @ggganeshh पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, एक महिला वंदे भारत के लोको पायलट से ट्रेन रोकने की गुहार लगाती है और ऐसा लगता है कि वह ट्रेन रोक भी देता है। 

Viral Video: प्रार्थना के बीच बच्चे की मासूमियत ने जीता लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल


Viral Video: जियोमेट्री बॉक्स में बना डाला पास्ता, शख्स का ये जुगाड़ देख हिल जाएंगे आप

वंदे भारत का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के मिले-जुले कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स इस बात के लिए लोको पायलट की तारीफ कर रहे है कि उसने इंसानियत दिखाई तो वहीं कई यूजर्स इसे गलत भी बता रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, यह उन सैकड़ों लोगों के लिए सजा है जो समय पर ट्रेन में सवार हुए थे, हमें इसे बिल्कुल भी नहीं मनाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, रेलवे स्टेशन पर विलंबित प्रस्थान/अनाधिकृत ठहराव के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, जिसमें आपातकालीन चेन का उपयोग करने वाले यात्री भी शामिल हैं। यात्री और दोषी दोनों पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें