बॉयफ्रेंड को लेकर भिड़ी पापा की परियां, एक दूसरे के नोचे बाल
- फोटो : एक्स
Galgotias University Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नोएडा की बड़ी प्राइवेट यूनिवर्सिटी का है। यहां पर यूनिवर्सिटी कैंपस में दो लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हो रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां आपस में बुरी तरह लड़ रही हैं। लड़कियों के बीच मारपीट देखकर लोग हैरान हैं। बताया जा रहा है दोनों लड़कियां बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ रही हैं, जिसके कारण सोशल मीडिया पर इस वीडियो की चर्चा हो रही है।
वीडियो में बताया गया है कि दोनों लड़कियां काफी अच्छी दोस्त थीं, लेकिन एक लड़की को अपनी ही दोस्त के बॉयफ्रेंड से प्यार हो गया है। इसके बाद दोनों में लड़ाई शुरू हो गई। वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
Viral Video: बच्ची ने क्यूट अंदाज में शख्स को दी हेलमेट पहनने की सलाह, वीडियो हुआ वायरल
वीडियो पर कैप्शन लिखा है, नोएडा के गलगोटिया विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली दो सहेलियों के बीच तब मारपीट शुरू हो जाती है जब एक लड़की को अपनी सहेली के बॉयफ्रेंड पर क्रश हो जाता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Weird News: ऑस्ट्रेलिया में खून की तरह लाल हो गया आसमान, दिखा भयानक नजारा, लोग बोले- आने वाली है कयामत
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों लड़कियां यूनिवर्सिटी कैंपस में सीढ़ियों के पास खड़ी हैं और अचानक दोनों में मारपीट शुरू हो जाती है। दोनों के एक दूसरे के बाल खींच रही हैं। आसपास कई छात्र-छात्राएं मौजूद हैं, लेकिन कोई उन्हें रोक नहीं रहा है, बल्कि खड़ा होकर वीडियो बना रहे हैं। बाद एक लड़का और लड़की दोनों को एक दूसरे से दूर करते हुए दिख रहे हैं।
डिसक्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है। बताया जा रहा है कि यह मामला गलगोटिया विश्वविद्यालय का है। हालांकि, amarujala.com घटना और जगह की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।