फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laos Cave Rescue Operation: सोने की तलाश में सैकड़ों फीट गहरी गुफा में फंसे 7 लोग, अब रेस्क्यू करना भी मुश्किल

Fri, 29 May 2026 03:04 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Laos cave Rescue Mission: यह घटना दक्षिण-पूर्व एशिया के देश लाओस की है, जहां सोने की खोज में एक गहरी और खतरनाक गुफा में दाखिल हुए सात लोग अचानक आई बाढ़ की वजह से अंदर ही फंस गए। कई दिनों तक तलाश के बाद विशेष गोताखोरों ने इनमें से पांच लोगों को जिंदा ढूंढ निकाला, लेकिन दो लोगों का अब भी कोई पता नहीं है।
 
विज्ञापन
मौत की गुफा में फंसे 7 लोगों की खौफनाक कहानी - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Laos cave Rescue Mission: कभी-कभी किस्मत की तलाश इंसान को ऐसे मोड़ पर ले जाती है, जहां जिंदगी और मौत के बीच की दूरी बेहद कम रह जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ उन सात लोगों के साथ, जो सोने की खोज में निकले थे, लेकिन उनका यह सफर अचानक एक खौफनाक जाल में बदल गया। एक गहरी और खतरनाक गुफा में दाखिल हुए ये लोग अचानक आई बाढ़ की वजह से अंदर ही फंस गए। अब अंधेरे, भूख और बढ़ते खतरे के बीच उनकी जिंदगी बचाने के लिए रेस्क्यू टीमें समय के खिलाफ जंग लड़ रही हैं।

विज्ञापन


यह घटना दक्षिण-पूर्व एशिया के देश लाओस की है, जो चारों तरफ से जमीन से घिरा हुआ देश है। यहां सायसोम्बून प्रांत की एक गुफा में ये सात लोग 20 मई से फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग सोना खोजने के इरादे से गुफा के अंदर गए थे, लेकिन अचानक हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई और बाहर निकलने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया।

300 मीटर दूर बैठे मिले
कई दिनों तक तलाश के बाद राहत की खबर तब मिली, जब विशेष गोताखोरों ने इनमें से पांच लोगों को जिंदा ढूंढ निकाला। वे गुफा के भीतर एक संकरी जगह पर, बाहर निकलने के रास्ते से करीब 300 मीटर दूर बैठे मिले। हालांकि उन्हें ढूंढ लेना ही काफी नहीं था, उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना अब भी बेहद मुश्किल चुनौती बना हुआ है। बाकी दो लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन


क्यों इतना कठिन है ये रेस्क्यू ऑपरेशन?
इस रेस्क्यू ऑपरेशन को कठिन बनाने वाली सबसे बड़ी वजह है गुफा की संरचना। यह गुफा पहाड़ों के बीच एक दूरदराज इलाके में स्थित है और काफी गहराई तक फैली हुई है। इसका प्रवेश मार्ग बेहद संकरा है, जहां बचावकर्मियों को झुककर या रेंगते हुए आगे बढ़ना पड़ रहा है। कुछ जगहों पर सुरंग इतनी तंग है कि एक समय में सिर्फ एक व्यक्ति ही गुजर सकता है। इसके अलावा अंदर फिसलन भरे पत्थर, गहरी ढलान और लगातार भरता पानी हालात को और खतरनाक बना रहे हैं।

गुरुवार सुबह हुई बारिश ने स्थिति को और बिगाड़ दिया, जिससे गुफा के अंदर पानी और कीचड़ बढ़ गया। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय मदद भी जुटाई जा रही है। 2018 में थाईलैंड की गुफा में फंसी ‘वाइल्ड बोअर्स’ फुटबॉल टीम को बचाने वाले अनुभवी गोताखोर भी इस मिशन में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा कई देशों से विशेषज्ञों के पहुंचने की उम्मीद है, ताकि बचाव कार्य को तेज किया जा सके।

लगातार बढ़ रही है भूख और कमजोरी 
एक राहत की बात यह है कि फंसे हुए लोग गुफा के अंदर एक ऊंची जगह पर हैं, जहां तक हवा पहुंच रही है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हालांकि भूख और कमजोरी लगातार बढ़ रही है। एक फंसे हुए व्यक्ति ने कैमरे पर कहा कि अगर जल्द मदद नहीं मिली, तो उनकी ताकत जवाब दे सकती है।

रेस्क्यू टीम के सामने अब ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैस जैसी नई चुनौतियां भी खड़ी हो गई हैं। गुफा के भीतर चमगादड़ों की सड़ी हुई बीट से निकलने वाली हाइड्रोजन सल्फाइड गैस ने हालात को और गंभीर बना दिया है। कुछ बचावकर्मी इसकी वजह से बेहोश भी हो चुके हैं। इस पूरी घटना ने एक बार फिर दिखा दिया है कि प्रकृति के सामने इंसान कितना बेबस हो सकता है। फिलहाल हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या ये सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल पाएंगे या नहीं।

Most Poisonous Bird: ये है दुनिया का सबसे विषैला पक्षी, काले-नारंगी रंग में छिपा है खतरनाक जहर
Viral Video: इंटरनेट पर वायरल हुआ ड्रीम जॉब का अनोखा वीडियो, जहां बस सोने के लिए मिलती है सैलरी
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें