फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 90 की उम्र में भी नहीं टूटा हौसला, पेट की खातिर गोलगप्पे बेच रहे बुजुर्ग के संघर्ष की कहानी

Sat, 20 Jun 2026 01:53 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर कोलकाता से एक 90 वर्षीय के एक बुजुर्ग का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी कड़ी मेहनत और हिम्मत देख आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी। 
विज्ञापन
90 की उम्र में गोलगप्पे बेच रहे बुजुर्ग की हिम्मत - फोटो : @storiesbyaradhana
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

90 Year Old Golgappa Seller Struggle Story: 90 साल की उम्र में काम करना किसी भी इंसान के लिए आसान नहीं होता, लेकिन कई बार मजबूरी, गरीबी और परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए इस उम्र में भी काम करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर कोलकाता से 90 वर्षीय एक बुजुर्ग का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी कड़ी मेहनत और हिम्मत देख आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी। ऐसी कहानियां हमें जीवन के संघर्ष और हिम्मत को समझने की मिसाल देती हैं।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

आज हम आपको इस वायरल वीडियो में एक ऐसे ही बुजुर्ग शख्स के संघर्ष की कहानी सुनाने जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहने वाले 90 वर्षीय गेवल साव, जो रोज गोलगप्पे का ठेला लगा दिन-रात कड़ी मेहनत करके अपना और अपनी पत्नी का पेट पालते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर जहां शरीर साथ छोड़ने लगता है, वहीं गेवल साव हर दिन सुबह 4 बजे उठ गोलगप्पे बनाने की तैयारी शुरू कर देते हैं। गोलगप्पे का आटा गूंथने से लेकर उन्हें तलने तक गेवल साव सारा काम खुद करते हैं। उसके बाद पूरे दिन की बिक्री के लिए सामान तैयार कर ठेला खुद ही मार्केट तक लेकर जाते हैं।

विज्ञापन


Viral Video: IIM अहमदाबाद क्लास में दिखा प्रोफेसर का अनोखा अंदाज, सोशल मीडिया पर छाया टीचिंग स्टाइल का वीडियो

 

गोलगप्पे का ठेला जिंदगी की एकमात्र उम्मीद

कोलकाता के बेलगोड़िया हाई स्कूल के पास वे हर शाम अपना ठेला लगा कर शाम 5 बजे से लेकर रात 10 बजे तक ग्राहकों का इंतजार करते रहते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि पूरे दिन खड़े रहने और मेहनत करने के बाद उनकी कमाई 100 रुपये तक भी नहीं पहुंचती। गोलगप्पे का यही छोटा सा ठेला उनकी जिंदगी की एकमात्र उम्मीद है, जो उनके घर का चूल्हा जलाता है और उनकी रोजी-रोटी का साधन है। 

 


हिम्मत और संघर्ष की कहानी 

गेवल साव पिछले 80 वर्षों से गोलगप्पे बेच रहे हैं, इतनी कठिन परिस्थितियों के बावजूद इस उम्र में भी वो मेहनत और हिम्मत से अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। शायद यही जज्बा हमें हिम्मत, धैर्य और संघर्ष का असली अर्थ समझाता हैं। वीडियो को एक यूट्यूबर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- वह जीवित रहने की पूरी कोशिश कर रहे है, इसलिए आइए हम भी उसका साथ देकर अपना योगदान दें, भले ही वह थोड़ा ही क्यों न हो। इसी के साथ यूट्यूबर ने कैप्शन में उनका पता भी लिखा है। 

 

वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

90 वर्षीय गेवल साव की इस संघर्ष भरी कहानी ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के दिलों को छू लिया है। यही वजह है कि वीडियो को कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। तो वहीं कई लोग मदद के लिए आगे भी आए। परिस्थितियां चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हों, इंसान की मेहनत और हिम्मत उसे आगे बढ़ने की ताकत देती हैं। कई बार जिम्मेदारियां और परेशानियां इंसान को तोड़ने की कोशिश करती हैं। लेकिन जो लोग हार मानने के बजाय अपनी क्षमता के अनुसार मेहनत करते रहते हैं, वे गेवल साव की तरह दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाते हैं।

विज्ञापन


Viral: विदेशी टूरिस्ट से बार-बार किस मांग परेशान कर रहा था युवक, वीडियो वायरल होते ही लोगों का फूटा गुस्सा

Viral Video: ट्रेन में कैसे उड़ जाते हैं पैसे और मोबाइल? वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें