फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी 'भूतिया हवेली' की तरह दिखता है यह घर, आखिर अचानक कहां गायब हो गए यहां रहने वाले लोग?

Tue, 19 May 2020 05:37 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किंग्स लैंगली की वीरान हवेली - फोटो : Triangle News
कभी-कभी हमें कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसपर यकीन करना भी मुश्किल लगने लगता है। यह इंग्लैंड के किंग्स लैंगली गांव में स्थित एक वीरान हवेली है, जिसके अंदर और बाहर का हैरान करने वाला नजारा देखकर आंखों पर विश्वास ही नहीं होता कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है। 'हर्टफोर्डशायर मैंसन' नाम की यह हवेली किसी 'भूतिया हवेली' से कम नहीं लगती है। यकीनन अगर कोई गलती से भी यहां रात में आ गया तो उसकी तो हालत ही खराब हो जाएगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
'हर्टफोर्डशायर मैंसन' के अंदर मौजूद स्नूकर टेबल - फोटो : Triangle News
इस वीरान हवेली में मौजूद शतरंज और स्नूकर बोर्ड को देखकर ऐसा लगता है, जैसे कोई खेल रहा था, लेकिन अचानक ही वो खेल को आधे में छोड़कर यहां से हमेशा-हमेशा के लिए भाग गया। सिर्फ यही नहीं, हवेली के बाहर चार-पांच महंगी-महंगी कारें खड़ी भी हैं, लेकिन उन्हें पूछने वाला कोई नहीं है। वो बस कई सालों से जंग खा रही हैं। फिलहाल इस हवेली की कीमत आठ करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
'हर्टफोर्डशायर मैंसन' के अंदर का डरावना नजारा - फोटो : Triangle News
आठ बेडरूम, छह बाथरूम और चार स्वागत कक्षों वाली इस हवेली में जरूरत की सारी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन यहां रहता कोई नहीं। ऐसा लगता है जैसे यह सालों से वीरान पड़ी है। इस हवेली को खोजने वाले ने बताया कि प्रवेश द्वार पूरी तरह से चिट्ठियों से भर गया था, जिसे 2016 से ही किसी ने छुआ तक नहीं था। इसलिए ऐसा लगता है कि यहां रहने वाला परिवार चार साल पहले किसी कारणवश सबकुछ छोड़ कर भाग गया था। 

4 of 5
'हर्टफोर्डशायर मैंसन' के एक कमरे में टंगे कपड़े - फोटो : Triangle News
खोजकर्ता के मुताबिक, हवेली को देखकर ऐसा लगता है, जैसे यहां रहने वाले लोग आधी रात को उठे होंगे और बिना कुछ किए अचानक भाग गए होंगे। जिस तरह से बेडरूम में कपड़े रखे हुए हैं, उससे तो यही लगता है कि वो यहां से एक बैग तक नहीं ले गए होंगे। वो इतनी तेजी से यहां से भागे कि अपना ब्रश तक नहीं ले गए। वो भी यही हवेली में ही कई सालों से पड़ी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'हर्टफोर्डशायर मैंसन' के बाहर खड़ी कार - फोटो : Triangle News
खोजकर्ता ने बताया कि उन्होंने सोचा कि यहां रहने वाले लोग रूसी थे, लेकिन भूमि रजिस्ट्री दस्तावेजों से पता चलता है कि हवेली अब ऐनहर्स्ट एंटरप्राइजेज के स्वामित्व में है। ये हवेली अब एक सवाल बन कर रह गई है कि यहां रहने वाले लोग अचानक ही क्यों घर छोड़ कर भागे और वो भी इतनी तेजी में कि वो अपना कुछ सामान भी लेकर नहीं गए। हालांकि स्पष्ट तो यह भी नहीं है कि वो घर छोड़ कर भागे होंगे। तो फिर आखिर वो गए कहां? क्या  हवेली के अंदर से ही वो गायब हो गए? ऐसे तमाम सवाल हैं, जो अभी रहस्य ही बने हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें