फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के पासपोर्ट पर पत्नी ने लिखे रिश्तेदारों के फोन नंबर, राशन का भी कर दिया हिसाब, वीडियो वायरल

Thu, 28 Mar 2019 06:26 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महिला ने पति के पासपोर्ट को बनाया फोन डायरेक्टरी - फोटो : Social media
विज्ञापन

आमतौर पर भारत में लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ती है। जब वह बन जाता है तो उसे संभाल कर रखने की जरूरत होती है, क्योंकि भारत से बाहर किसी दूसरे देश जाने की स्थिति में यही पासपोर्ट काम आते हैं। लेकिन केरल में एक महिला ने अपने पति के पासपोर्ट की अहमियत नहीं समझी और उसे फोन डायरेक्टरी बना दिया। 

विज्ञापन


महिला ने पति के पासपोर्ट पर रिश्तेदारों के ढेर सारे फोन नंबर लिखे हैं। इतना ही नहीं, उसने पासपोर्ट पर ही राशन का भी हिसाब तक लिख दिया है। फोन डायरेक्टरी बने पासपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  

हालांकि वीडियो में बताया जा रहा है कि पति के जिस पासपोर्ट पर महिला ने राशन का हिसाब और फोन नंबर लिखे हैं, वह पासपोर्ट पुराना था। वो अब किसी काम का नहीं था। यही कारण है कि महिला ने उस पासपोर्ट को फोन डायरेक्टरी बना दिया और उसपर राशन का हिसाब भी लिख दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें