आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कई बार रील या वीडियो बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं। रोजाना इंटरनेट पर कई अनोखे और चौंकाने वाले वीडियो वायरल होते हैं, जो लाखों लोगों का ध्यान खींचते हैं। हाल ही में, एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें एक कश्मीरी महिला पेड़ की टहनी पर चढ़कर डांस करती नजर आ रही हैं। वह बॉलीवुड फिल्म 'इश्कजादे' के मशहूर गाने "झल्ला वल्लाह" पर थिरकती दिख रही हैं। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है और लोगों ने इस पर कैसा रिएक्शन दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इस महिला का नाम उषा नागवंशी है। उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'ushanagvanshi31' पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक ऊंचे पेड़ की पतली टहनी पर खड़ी होकर डांस कर रही हैं। खास बात यह है कि उनके पीछे एक खतरनाक और गहरी ढलान भी दिखाई दे रही है। महिला का डांस अब तक 12.4 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और हर कोई उनकी सुरक्षा का लेकर परेशान है कि अगर उनका पैर फिसला और गिरी तो बहुत तेज चोट भी लगेगी।
लोगों ने वीडियो पर दी मजेदार प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोगों ने महिला की बहादुरी और क्रिएटिविटी की तारीफ की है, वहीं कुछ ने इस स्टंट को खतरनाक बताते हुए चिंता भी जाहिर की है। एक यूजर ने मजाक में लिखा, "अब अगला डांस एफिल टॉवर पर होना चाहिए।" तो दूसरे ने कहा, "मौत दीदी से डरती है।" एक और यूजर ने उनकी फिटनेस और संतुलन की तारीफ करते हुए लिखा, "दीदी कोर स्ट्रेंथ पर खूब काम कर रही हैं, बैलेंस कमाल का है।"
महिला की सुरक्षा पर लोगों ने जताई चिंता
हालांकि, इस वीडियो को देखकर कुछ यूजर्स ने उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की। एक कमेंट में लिखा गया, "भाई, बस एक दिल की धड़कन का फासला है," जबकि दूसरे यूजर ने कहा, "उसने तो साफ कहा, 'कॉपी करके दिखाओ'।" वहीं, एक और यूजर ने कहा कि इस वीडियो ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि सोशल मीडिया पर अलग कंटेंट कितनी तेजी से वायरल होता है। हालांकि इस तरह के स्टंट करते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। महिला की इस वीडियो को यूजर्स सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर रहे हैं।