अक्सर देश दुनिया से कई तरह की हैरत अंगेज खबरें सामने निकलकर आती रहती हैं। इसी कड़ी में इन दिनों कानपुर का एक मामला देश में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। कहानी कुछ ऐसी है कि चाय बनाने को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि महिला गुस्से में आकर गंगा नदी में कूद गई। इसके बाद आगे जो हुआ उसे जानकार आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे। महिला मरने के लिए गंगा नदी में कूदी थी। वहीं होश आने के बाद उसने अपने आपको नदी के किनारे पाया। वहीं पर उसने अपने सामने मगरमच्छ को देखा। मगरमच्छ को देखने के बाद महिला काफी डर गई। इसके बाद उस मगरमच्छ से बचने के लिए वह भागकर पास के बाग में अमरूद के पेड़ पर चढ़ गई और पूरी रात उसी पेड़ पर गुजारा।