Jungle Safari Experience: रोजमर्रा की भागदौड़ और काम के दबाव से राहत पाने के लिए लोग अक्सर सुकून और रोमांच की तलाश में निकल पड़ते हैं। कोई पहाड़ों की ठंडी वादियों में सुकून ढूंढता है, तो कोई समुद्र किनारे लहरों के साथ वक्त बिताना पसंद करता है। वहीं कुछ लोग जंगल सफारी का रोमांच चुनते हैं, जहां हर पल अनिश्चित और रोमांच से भरा होता है। लेकिन कभी-कभी यही रोमांच डरावने अनुभव में भी बदल सकता है, जैसा कि इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला।
हाथी का गुस्सा देख छूटे सबके पसीने
इस वायरल वीडियो में घने जंगल के बीच सफारी का नजारा कैद है। एक जीप में बैठी लड़की इस पूरे अनुभव को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रही होती है, तभी अचानक माहौल बदल जाता है। दूर से एक हाथी तेज रफ्तार में उनकी ओर बढ़ता दिखाई देता है। जैसे-जैसे वह करीब आता है, जीप में बैठे लोगों की घबराहट साफ नजर आने लगती है।
हाथी को अपनी ओर आते देख लड़की डर के मारे ड्राइवर से गाड़ी तेज भगाने की गुहार लगाने लगती है। कुछ पलों के लिए हाथी रुकता जरूर है, लेकिन फिर अचानक जीप के पीछे दौड़ने लगता है। अब जीप में मौजूद बाकी लोग भी घबरा जाते हैं और ड्राइवर से तेजी से आगे बढ़ने को कहते हैं। पूरे दृश्य में ऐसा लगता है जैसे हाथी कभी भी हमला कर सकता है, जिससे वहां मौजूद लोगों की सांसें थम जाती हैं।
देखें वीडियो
सोशल मीडिया यूजर्स भी सहम गए
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Lotus_indrajit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। मजाकिया अंदाज में दिए गए कैप्शन में लिखा गया है कि “अब वह लड़की शायद दोबारा कभी जंगल सफारी पर नहीं जाएगी।” वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।
यूजर्स इस वीडियो को देखकर हैरानी और मजाक दोनों जाहिर कर रहे हैं। किसी ने इसे जिंदगी का यादगार अनुभव बताया, तो किसी ने राहत की सांस लेते हुए कहा, “अच्छा है सब सुरक्षित हैं।” वहीं कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि “लगता है गजराज का मूड खराब था।”
Manslaughter Case: सपनों की दौड़ में खो गई इंसानियत, करियर बचाने के लिए ली अपनी नवजात बच्ची की जान!
IMD Heatwave Alert: दिल्ली और यूपी समेत इन राज्यों में 7 दिन गर्मी का रेड अलर्ट, मौसम वैज्ञानिक ने दी चेतावनी
Melody Memes: पीएम मोदी और मेलोनी के बीच का दोस्ताना मोमेंट हुआ वायरल, खास तोहफे को लेकर बने मजेदार मीम्स