Hathi Ke Hamle Ka Video: जंगल में इंसान की एक छोटी गलती भी भारी पड़ सकती है। विशेषज्ञ हमेशा शांत दिखने वाले हाथी से दूर रहने की सलाह देते हैं। झारखंड के रामगढ़ से एक वीडियो सामने आया है, जिसने यह साबित कर दिया है। एक जंगली हाथी ने एक शख्स को इतने दर्दनाक तरीके से मारा कि उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। जंगली हाथी की खौफनाक हरकत कैमरे में कैद हो गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जंगली हाथी का गुस्सा एक शख्स पर फूटटा है। विशाल हाथी ने शख्स को अपने भारी-भरकम पैरों से कुचलता है। फिर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ। कुचलने के बाद सूंड में लपेटकर ऐसे पटका, जैसे कोई धोबी पटक-पटककर कपड़ा धो रहा हो। शख्स की जान चली गई थी, लेकिन हाथी मान नहीं रहा था। इस घटना के बाद वहां पर चीख पुकार मच गई। लेकिन हाथी मानने को तैयार नहीं था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हाहाकार मच गया।
क्यों नाराज हुआ हाथी?
वन विभाग ने बताया कि कुछ दिन पहले करीब 24 हाथी रास्ता भटक कर आबादी की तरफ आ गए थे। हाथियों का झुंड खाने की तलाश में खेतों और गांवों की ओर जाने लगे थे, जिन्हें वन विभाग वापस भेजने में लगा था। मंगलवार शाम हाथी को देखने और सेल्फी लेने के चक्कर में वहां भीड़ जमा होने लगी। हालांकि वन विभाग बार-बार हिदायत दे रहा था कि हाथियों से दूर रहें, लेकिन कुछ युवकों को रील बनाने का जुनून सवार था।
Viral: दीमापुर रेलवे स्टेशन पर हैरान करने वाली घटना, रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पहुंची थार, पुलिस हरकत में
Viral Video: इस यूनिवर्सिटी में एस्केलेटर हो गया 'आउट ऑफ कंट्रोल' और फिर..., वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
इंसानों को देखकर आगबबूला हो गया हाथी
इंसानों की भीड़ देखकर एक हाथी खतरा महसूस करने लगा और भड़का गया। हाथी जंगल की तरफ लौटने की जगह लोगों की तरफ दौड़ पड़ा। चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। भगदड़ में एक शख्स हाथी की चपेट में आ गया। इससे पहले कि वो भाग पाता, हाथी ने अपने पैरों से उसे कुचल दिया। इसके बाद फिर सूड़ में पकड़कर पटकने लगा। कुछ सेकेंड में ही शख्स की जान चली गई। हाथी के हमले में मारे गए शख्स की पहचान 35 साल के अमित रजवार के रूप में हुई है। जब तक वन विभाग की टीम आती, तब तक अमित की मौत हो चुकी थी। वन विभाग ने हिदायत दी है कि जंगली हाथियों से दूरी बनाए रखें और अपनी जान जोखिम में न डालें।