Cat Viral Video: मां की ममता, बच्चों के लिए पहाड़ जैसी दीवार लांघ गई बिल्ली, जिसने देखा वीडियो पसीज गया दिल
वायरल दावे में कहा जा रहा है कि टोको ने कुत्ता बनने के लिए करीब 220 करोड़ रुपये खर्च किए। हालांकि उपलब्ध पुरानी रिपोर्टों के मुताबिक यह आंकड़ा सही नहीं है। रिपोर्ट में बताया गया था कि, इस खास पोशाक को बनवाने में करीब 20 लाख जापानी येन खर्च हुए थे। भारतीय मुद्रा में यह रकम उस समय लगभग 11 से 12 लाख रुपयेके आसपास बैठती थी, यानी 220 करोड़ रुपये खर्च करने की बात और करीब 12 लाख रुपये की वास्तविक लागत में जमीन-आसमान का अंतर है।
रिपोर्ट के मुताबिक जापान के जिस शख्स की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे, उसका नाम टोको है। शख्स ने खुद को कुत्ता बनाने के लिए कोई सर्जरी नहीं करवाई थी, बल्कि उसने एक बेहद खास और असली दिखने वाली कुत्ते की ड्रेस तैयार करवाई थी। पोशाक तैयार होने के बाद टोको ने इसे पहनकर बाहर निकलना भी शुरू किया। जिसमें वह चार पैरों वाले कुत्ते की तरह चलता हुआ नजर आया। बता दें कि, टोको के इन वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींचा।
टोको को बचपन से ही जानवरों से खास लगाव था। उसका सपना था कि वह कुछ समय के लिए जानवरों जैसा जीवन महसूस करे। इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उसने जापान की एक कंपनी से संपर्क किया, जो फिल्मों, विज्ञापनों और मनोरंजन के लिए खास तरह की ड्रेस तैयार करती है। टोको ने खास तौर पर ऐसा रूप चुना, जिसमें वह बॉर्डर कॉली नस्ल के कुत्ते जैसा दिखाई दे सके। बाद की रिपोर्ट में टोको ने बताया था कि, वह भविष्य में दूसरे जानवरों का रूप भी आजमाना चाहता है। उसने पांडा और भालू जैसे जानवरों का रूप लेने की इच्छा भी जाहिर की।
Python Video: बच्ची ने 12 फीट के लंबे अजगर को बनाया अपना तकिया, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश
Viral Video: बेटी को सबक सिखाने के लिए मां ने किया फेक अल्ट्रासाउंड का मजेदार प्रैंक, वायरल हुआ वीडियो
इंसान से कुत्ता बने शख्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जो दिखाया गया है, उसे देखकर कई लोग इसे AI से बनाया गया वीडियो बता रहे हैं। हालांकि, वीडियो की सच्चाई को लेकर अलग-अलग दावे भी किए जा रहे हैं।