फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan: जापान में फटने वाला है 300 साल से शांत ज्वालामुखी, मचेगी भयानक तबाही? सरकार ने जारी किया डरावना वीडियो

Fri, 29 Aug 2025 04:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Japan: जापान की सरकार ने माउंट फूजी विस्फोट का एक वीडियो जारी किया है, लेकिन यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस( AI ) से बनाया गया है। इसलिए यह वीडियो जारी किया गया है कि आपातकाल स्थिति के लिए लोग हमेशा तैयार रहे हैं। 
विज्ञापन
जापान में फटने वाला है 300 साल से शांत ज्वालामुखी, मचेगी भयानक तबाही? - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Japan: जापान सरकार की तरफ से एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। राजधानी टोक्यो के नजदीक एक एक विशाल ज्वालामुखी पर्वत है, जिसका नाम माउंट फूजी है। इसमें 318 साल पहले विस्फोट हुआ था, जिसे होई कहा जाता है। इसके बाद इसमें अभी तक कोई विस्फोट नहीं हुआ है, लेकिन यह एक सक्रिय ज्वालामुखी है। जापान के लोग इससे डरते रहते हैं। अगर वर्तमान समय में माउंट फूजी में होई की तरह कोई भीषण विस्फोट होगा, तो क्या होगा? 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की सरकार ने माउंट फूजी विस्फोट का एक वीडियो जारी किया है, लेकिन यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस( AI ) से बनाया गया है। इसलिए यह वीडियो जारी किया गया है कि आपातकाल स्थिति के लिए लोग हमेशा तैयार रहे हैं। 

वीडियो में दिखी विस्फोट के बाद की तबाही

माउंट फूजी के विस्फोट को लेकर बनाए गए इस वीडियो में विस्फोट के बाद की तबाही दिखाई गई है। वीडियो में दिख रहा है कि ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद पूरा टोक्यो इसकी चपेट में आ जाएगा। सरकार का वीडियो को जारी करने का मकसद है कि टोक्यो के लोगों को माउंट फ़ूजी के विस्फोट से होने वाले संभावित प्रभाव की चेतावनी दी जा सके।
विज्ञापन





Baba Vanga: क्या सच हो रहीं बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां? भारत में भी दिख रहा असर, जानिए क्या होने वाला है

वीडियो में ज्वालामुखी विस्फोट के कुछ ही घंटों में टोक्यो में फैली राख दिखाई गई है। एक महिला को मोबाइल पर अलर्ट मिलने से इसकी शुरुआत होती है.। इसके बाद चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यह स्थिति बिना किसी चेतावनी के आ सकती है। 

Weird News: इस देश में पेशाब के पानी से धोते थे मुंह और कपड़े, बिकत था काफी मंहगा

सैकड़ों साल पहले हुआ आखिरी विस्फोट

जापान के अधिकारियों ने बताया कि निकट भविष्य में कोई विस्फोट नहीं होगा, लेकिन माउंट फ़ूजी एक सक्रिय ज्वालामुखी है। इसका आखिरी विस्फोट 318 साल पहले हुआ था, जिसे 'होई' विस्फोट के नाम से जानते हैं। वीडियो में चेतावनी दी गई है कि ज्वालामुखीय की राख दो घंटे के भीतर टोक्यो तक सकती है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरा पैदा हो सकता है। साथ ही बिजली, यातायात और खाद्य वितरण में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। 

Viral Video: शख्स का आईफोन लेकर छत पर चढ़ गया बंदर, करनी पड़ी बड़ी मशक्कत, लेकिन फिर जो हुआ...

सरकार ने जापान के ज्वालामुखी आपदा निवारण दिवस के मौके जारी एक सरकारी वीडियो में निवासियों से बेहतर तैयारी के लिए विशिष्ट परिदृश्यों की कल्पना करने की अपील की गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें