Viral: शादी के खर्च पर वायरल हुई लड़की की सलाह, सोशल मीडिया पर छिड़ी दिलचस्प बहस
इसी अभियान के तहत पुरुष कर्मचारियों को पहली बार ऑफिस में शॉर्ट्स पहनकर आने की भी परमिशन दी गई। यह कदम कर्मचारियों को गर्मी से बचाने और बिजली की बचत करने के लिए उठाया गया है। यह पहल जापान के लंबे समय से चल रहे 'कूल बिज' अभियान का हिस्सा है। लेकिन जैसे ही पुरुष शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने लगे, सोशल मीडिया पर कुछ महिलाओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। उनका कहना है कि, ऑफिस में पुरुषों के पैरों के बाल देखकर उन्हें असहज महसूस होता है।
वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है,अगर यह सुंदरता के लिए होता, तो हम उस असहज अहसास के साथ भी बैठ जाते। वीडियो को लेकर कई महिलाओं की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। ऐसे में एक महिला ने लिखा- उनके लिए आज भी ऑफिस में ड्रेस कोड काफी सख्त है। कई जगह उन्हें स्टॉकिंग्स या टाइट्स पहनने पड़ते हैं। प्रोफेशनल दिखने के लिए मेकअप और ग्रूमिंग पर भी ध्यान देना पड़ता है, लेकिन पुरुषों को अब शॉर्ट्स पहनने की छूट मिल गई है। दूसरी महिला ने लिखा- अगर पुरुष आरामदायक कपड़े पहन सकते हैं तो महिलाओं के लिए भी ड्रेस कोड में ऐसी ही छूट होनी चाहिए। नियम सभी के लिए बराबर होने चाहिए।
Viral Video: रंग-बिरंगे रेनकोट पहने तीन बच्चों का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- बचपन की याद आ गई
Viral Video: बाइक पर नागिन की तरह स्टंट कर रहे थे लड़के, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश
सोशल मीडिया पर वायरल इस बहस के बाद जापान में कुछ पुरुषों ने एक अलग रास्ता अपनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लोग लेजर हेयर रिमूवल कराने लगे हैं, ताकि अगर वे शॉर्ट्स पहने तो पैरों के बाल दिखाई न दें और किसी को आपत्ति न हो. इसे कुछ लोग ऑफिस एटीकेट यानी वर्क कल्चर हिस्सा भी मान रहे हैं।
बता दें कि, इस मुद्दे पर एक सर्वे भी किया गया, जिसमें करीब 800 लोगों से राय ली गई। उसमें से 53.5 फीसदी लोगों ने कहा कि ऑफिस में पुरुषों को शॉर्ट्स नहीं पहनने चाहिए, जबकि 46.5 फीसदी लोगों ने इसका समर्थन किया। कुछ लोगों का मानना है कि गर्मी में आराम सबसे जरूरी है, जबकि कुछ का कहना है कि, ऑफिस में प्रोफेशनल लुक भी बनाए रखना चाहिए।