Cat Reaction Before Earthquake Viral Video In Hindi: जापान दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं। इसकी वजह है, कई टेक्टोनिक प्लेटें का आपस में मिलना इसलिए वहां प्लेटों की लगातार हलचल होती रहती है, जिससे भूकंप बार-बार आते हैं। ऐसे में वहां से भूकंप से जुड़े कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में ऐसे ही एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचा है। जिसमें एक पालतू बिल्ली भूकंप के झटके आने से कुछ सेकंड पहले ही कुछ ऐसा करती है, जो घर में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जिसे देखकर लाखों लोग हैरान हैं।
Viral Video: बोनट पर बैठी महिला और शख्स ने बढ़ा दी गाड़ी की रफ्तार, वीडियो देख लोगों के उड़े होश
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक बिल्ली आराम से बिस्तर पर लेटी हुई थी। सब कुछ बिल्कुल सामान्य दिखाई दे रहा था कि तभी अचानक वह एकदम से अलर्ट मोड में आ जाती है। पहले वह अपना सिर उठाकर कमरे के चारों ओर देखने लगती है, फिर बिना किसी वजह के तेजी से बिस्तर से नीचे कूद जाती है और वहां से दूर चली जाती है। उसके भागने के कुछ ही सेकंड बाद तेज भूकंप आता है और पूरा कमरा हिलने लगता है। जिससे कमरे में रखा सारा सामान भी कांपने लगता है।
यह पूरी घटना घर में लगे पेट कैमरे ने रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- उनके पालतू कुत्ते या बिल्लियां भी भूकंप आने से पहले अचानक बेचैन हो जाते हैं। दूसरे शख्स ने लिखा- जानवरों की इंद्रियां इंसानों से कहीं ज्यादा तेज होती हैं और वे खतरे का पहले ही आभास कर लेते हैं।
Viral Video: नदी में बहाई गई पालतू कुत्ते की लाश, वीडियो देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Viral Video: लिफ्ट में कुत्ते को देख लड़की ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख हंसी रोक पाना हुआ मुश्किल
ऐसा माना जाता है कि, जानवरों को इंसानों से पहले किसी खतरे का एहसास हो जाता है, लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तक ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि जानवर भूकंप की भविष्यवाणी कर सकते हैं। हालांकि कई रिसर्च बताते हैं कि कुछ जानवर इंसानों की तुलना में जमीन में होने वाले बेहद हल्के कंपन और वातावरण में होने वाले छोटे बदलावों को पहले महसूस कर सकते हैं। भूकंप आने से पहले जानवरों का व्यवहार जरूर बदल सकता है, लेकिन केवल उसी के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि भूकंप आने वाला है।