Janmashtami 2025 Mysterious Temple: भारत में कई प्रसिद्ध और बेहद रहस्यमयी मंदिर हैं। इनके रहस्यों को आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। इन्हीं मंदिरों में पूरी का भगवान जगन्नाथ का मंदिर भी शामिल है। मान्यता है कि यहां पर आज भी भगवान श्रीकृष्ण का दिल धड़कता है। शरीर त्यागने के बाद सभी लोगों की हृदय गति रुक जाती है, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण के शरीर त्यागने के बाद भी उनका हृदय अभी भी धड़क रहा है। आपको इस पर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन पुराणों में दी गई जानकारी और कुछ घटनाओं के बारे में जानकर इस सत्य पर आपको विश्वास हो जाएगा।
भगवान श्रीविष्णु ने द्वापर युग में जब श्रीकृष्ण का अवतार लिया तो उनका यह मानव रूप था। सृष्टि का नियम है कि धरती पर जन्म लेने वाले हर इंसान की मृत्यु निश्चित है। उसी तरह भगवान श्री हरि के इस मानव रूप की भी मृत्यु निश्चित थी।