बारिश के पानी में बह गया गरीब का फोन, खून-पीसने की कमाई से खरीदा था
- फोटो : X
Viral News: वर्तमान समय में लोगों के लिए फोन का महत्व काफी बढ़ गया है। अगर उनके पास फोन न हो, तो वो परेशान हो जाते हैं। सुबह से लेकर रात में सोने तक लोग फोन में खोए रहते हैं। अगर अचानक आपका फोन कहीं गिर जाए या खो जाए, तो लोग बेचैन हो जाते हैं। कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है।
लगातार बारिश की वजह से कई जगह पानी भर गया है और लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। अब इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिल को झकझोर दिया है। यह वीडियो राजस्थान के जयपुर का है। यहां पर एक शख्स का फोन गलती से पानी से भरी सड़क पर खुले नाले में गिर गया। फोन न मिलने पर वह बीच सड़क पर ही रोने लगा। इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप आदमी को रोते हुए नाले में फोन ढूंढते हुए देख सकते हैं। वीडियो में दिखता है कि सड़क पर चलते वक्त अचानक उसका फोन पानी से भरे खुले नाले में गिर जाता है। शख्स सड़क पर खड़ा होकर फोन खोज रहा है।
Viral Video: बेडरूम के पीछे से आ रही थी फुफकारने की आवाज, लाइट जलाकर देखा तो फन फैलाए खड़ा था 6 फीट का कोबरा
शख्स के पैर पानी में डूबे होते हैं और उसकी आंखों में आंसू साफ दिख रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि एक कार उसी खुले नाले के ऊपर से गुजरती है और झूलने लगती है। वीडियो के अंत में वह आदमी सड़क के किनारे बैठकर रोने लगता है।
Naag Naagin Video: अभी तक नहीं देखी होगी नाग-नागिन की इतनी खतरनाक लड़ाई, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
वायरल वीडियो को @sweetydixit6 नाम के अकाउंट से शेयर किया है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। एक शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'जयपुर में एक गरीब भाई का फोन खुले गड्ढे में गिर गया। बेचारा बहुत रोया, लेकिन कर भी क्या सकता था। अब इसमें गलती किसकी है, सिस्टम की या उसकी खुद की? अब यह वीडियो वायरल हो गया है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।