फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की बेटी का वीडियो हो रहा वायरल, समुद्र किनारे घुड़सवारी करती नजर आईं

Tue, 08 Sep 2026 01:18 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और पूर्व व्हाइट हाउस सलाहकार इवांका ट्रंप का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इसमें वह काले घोड़े की सवारी करती दिख रही हैं। 
विज्ञापन
ट्रंप की बेटी का वीडियो हो रहा वायरल, समुद्र किनारे घुड़सवारी करती नजर आईं - फोटो : (X/@IvankaTrump)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और पूर्व व्हाइट हाउस सलाहकार इवांका ट्रंप आए दिन चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर वह रोमांच और प्राकृतिक प्रेम को लेकर चर्चा में है। इवांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनको समुद्र के किनारे घोड़े की सवारी करते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन


यह सिनेमैटिक वीडियो करीब 10 सेकेंड का है, जिसमें वह हल्के रंग के राइडिंग कपड़े पहनी हुई है। इवांका काले घोड़े को समुद्र किनारे गीली रेत पर दौड़ाते हुए दिख रही हैं। पीछे डूबता सूरज, समुद्र की लहरें और आसमान में छाए बादल वीडियो को बेहद खूबसूरत बनाने का काम कर रहे हैं। इवांका ने वीडियो के साथ कोई कैप्शन नहीं दिया है। 

अगस्त 2026 में कोस्टा रिका फैमिली ट्रिप पर गई थीं, जिसके बाद उनका यह वीडियो सामने आया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपनी ट्रिप के दौरान इवांका अपनी 15 साल की बेटी अरेबेला कुशनर के साथ समुद्र किनारे घुड़सवारी करते हुए नजर आई थीं।
विज्ञापन





क्यों नहरों में फेंक दिए गए थे खराब हो चुके टायर? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

उस समय वायरल तस्वीरों में  इवांका काले रंग के स्लीवलेस टॉप, लेगिंग्स, राइडिंग बूट्स और हेलमेट में देखा गया था। वह एक काले घोड़े को संभाल रही थीं, तो वहीं उनकी बेटी अरेबेला भी उनके पास घुड़सवारी कर रही थीं। इसी ट्रिप के समय इवांका समुद्र में सर्फिंग करती भी नजर आई थीं।

बिहार: पवन सिंह के गाने पर झूम उठा ह्यूमनॉइड रोबोट, लॉलीपॉप लागेलू पर किया जबरदस्त डांस

कोस्टा रिका ट्रंप-कुशनर परिवार के पसंदीदा छुट्टियां मनाने वाली जगहों में शामिल है। इसस पहले इवांका ने अप्रैल 2025 में भी परिवार के साथ छुट्टियां बिताने की तस्वीरें शेयर की थीं और अपना अनुभव बताया था। उन्होंने सर्फिंग, जंगल में जिपलाइनिंग, झरनों में छलांग लगाने और परिवार के साथ समय गुजारने के बारे में बताया था। इवांका अक्सर अपने फैमिली ट्रिप की तस्वीरें शेयर करती हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें