फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 'पहले लगा सब नाराज हैं...' भारतीय परिवार को लेकर विदेशी बहू का खुलासा वायरल

Mon, 27 Jul 2026 02:21 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इटली की रहने वाली क्रिस्टी वर्गीज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारतीय से शादी के बाद अपने ससुराल के अनुभव साझा किए हैं।
विज्ञापन
भारतीय परिवार की मेहमाननवाजी - फोटो : Instagram: chrissyvarughese
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी बहुओं और भारतीय परिवारों से जुड़े किस्से सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों का ध्यान खींचते हैं। अलग-अलग संस्कृतियों के बीच होने वाले छोटे-छोटे अंतर कई बार हैरान भी करते हैं और मुस्कुराने पर भी मजबूर कर देते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इटली की रहने वाली क्रिस्टी वर्गीज ने एक भारतीय से शादी के बाद अपने ससुराल के अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि भारत आने के बाद तीन ऐसी बातें थीं, जिन्होंने उन्हें सबसे ज्यादा चौंकाया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
क्रिस्टी ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि भारतीय परिवार में कदम रखने के बाद उन्हें कई ऐसी चीजें देखने को मिलीं, जो उनके लिए बिल्कुल नई थीं। अलग संस्कृति और अलग माहौल में ढलना उनके लिए एक नया अनुभव था, लेकिन कुछ आदतें ऐसी थीं, जिन्हें देखकर वह सचमुच हैरान रह गईं।




भारतीय परिवार की मेहमाननवाजी
उन्होंने बताया कि दूसरा सबसे बड़ा अंतर उन्हें भारतीय परिवारों की मेहमाननवाजी में दिखाई दिया। क्रिस्टी का मानना है कि इटली में जब घर पर मेहमान आते हैं तो परिवार और मेहमान मिलकर छोटे-बड़े कामों में हाथ बंटाते हैं। वहां यह बिल्कुल नॉर्मल बात मानी जाती है। लेकिन भारतीय ससुराल में उन्होंने बिल्कुल अलग परंपरा देखी। यहां मेहमानों को किसी भी काम में हाथ लगाने नहीं दिया जाता। परिवार के सदस्य खुद सारी जिम्मेदारियां संभालते हैं और मेहमानों से सिर्फ आराम करने के लिए कहा जाता है। उनके मुताबिक, उन्हें बाद में समझ आया कि भारत में अतिथि देवो भव की भावना के कारण मेहमानों को विशेष सम्मान दिया जाता है।
विज्ञापन


भारतीय परिवारों में है अपनापन
क्रिस्टी को तीसरी बात भारतीय परिवार के लोगों के खुले और बेबाक स्वभाव को लेकर महसूस हुई। उन्होंने बताया कि शुरुआत में जब परिवार के किसी सदस्य ने उनसे कहा, तुम्हें अपनी आईब्रोज ठीक करवानी चाहिए या मुझे तुम्हारे लहंगे के साथ यह ब्लाउज पसंद नहीं आया तो उन्हें लगा कि शायद लोग उनसे नाराज हैं या उनकी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, समय के साथ उनकी सोच बदल गई। उन्होंने महसूस किया कि भारतीय परिवारों में कई लोग अपनेपन के साथ बिना किसी झिझक के अपनी राय रख देते हैं। इसका मतलब यह नहीं होता कि वे नाराज हैं, बल्कि यह उनके अपनापन दिखाने का एक तरीका भी हो सकता है। धीरे-धीरे क्रिस्टी ने इस स्वभाव को समझा और महसूस किया कि यहां लोग अक्सर बिना औपचारिकता के दिल की बात सीधे कह देते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें