फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korean Lover Game: क्या कोरियन लवर है नया ब्लू व्हेल? जिसने ली थी कई बच्चों की जान, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

Wed, 04 Feb 2026 04:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Korean Lover the New Blue Whale? गाजियाबाद में तीन सगी बहनों के 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के बाद कोरियन लवर गेम को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोगों का सवाल है कि क्या कोरियन लवर गेम नया ब्लू व्हेल चैलेंज है?
विज्ञापन
क्या कोरियन लवर है नया ब्लू व्हेल? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Korean Lover Game: गाजियाबाद में तीन सगी बहनों के 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। कहा जा रहा है कि तीनों लड़कियां ऑनलाइन कोरियन लव टास्क गेम खेलने की आदी थीं। गेम का आखिरी टास्क सुसाइड से संबंधित था, जिसकी वजह से तीनों बहनों ने  9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। लेकिन पुलिस की जांच बड़ा खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दौर में आत्महत्या को ऑनलाइन कोरियन लव गेम से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन अब इस थ्योरी को पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया है। जांच में पता चला है कि तीनों नाबालिग बहनों की मौत किसी ऑनलाइन गेम की वजह से नहीं हुई है। हो सकता है कि मोबाइल बंद करने, डिजिटल दुनिया से कट जाने या कोरियन कल्चर की गहरी लत के कारण पैदा हुए मानसिक दबाव के कारण यह दर्दनाक घटना घटी है। 

हालांकि, सोशल मीडिया पर कोरियन गेम की चर्चा होने लगी है और लोग कुछ साल पहले आए ब्लू व्हेल चैलेंज को याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि इस गेम ने एक बार फिर ब्लू व्हेल चैलेंज की याद दिला दी है। 
विज्ञापन


लेकिन कोरियन गेम के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे ब्लू व्हेल चैलेंज जैसा माना जा रहा है। एक शख्स ने लिखा है कि,'क्या बच्चे अभी भी ऐसे गेम खेल रहे हैं? ब्लू व्हेल चैलेंज गेम याद आ गया। एक अन्य शख्स का कहना है कि ब्लू व्हेल चैलेंज जैसा है स्टफ है। एक और शख्स ने लिखा है, ब्लू व्हेल चैंलेज एक बार फिर नए नाम से आ गया है। 

Video: बारिश से बचने के लिए सड़क किनारे रुके लोग, तभी पहुंची पुलिस और फिर..., बोले लोग- क्या इंसानियत नहीं है?

आखिर क्या था ब्लू व्हेल चैलेंज? 

ब्लू व्हेल चैलेंज एक खतरनाक ऑनलाइन गेम था। यह 2016–2017 में सामने आया था। इस गेम में एक अनजान क्यूरेटर से संपर्क कराया जाता था, जो सोशल मीडिया से जुड़े रहते थे। इस गेम में क्यूरेटर हर दिन टास्क देता था। टास्क धीरे-धीरे डर, नींद की कमी, अकेलापन और खुद को नुकसान जैसी चीजों की तरफ ले जाते थे। 

ब्लैकमेल की धमकी देकर कुछ भी करवा लेते थे क्यूरेटर 

कई बार ब्लैकमेल की धमकी देकर लोगों से क्यूरेटर कुछ भी करवा लेता था और इसके कारण कई बच्चों की जान भी चली गई थी। इस गेम का कई देशों में प्रभाव था। इस गेम के कारण करीब 100 लोगों की मौत हुई थी। लेकिन कई सरकारी रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में इन मौतों का सीधा ब्लू व्हेल चैलेंज नहीं था। अब सवाल है कि क्या कोरियन लवर गेम नया ब्लू व्हेल चैलेंज है?

Viral Video: साइकिल मिस्त्री के बेटे को मिली सरकारी नौकरी, ज्वाइनिंग लेटर देख छलक पड़े पिता के आंसू

क्या है कोरियन लव गेम?

दरअसल, यह कोई साधारण गेम नहीं है जिसे मनोरंजन के लिए खेला जाए। यह एक चैट आधारित गेम हैं जिसमें सामने वाला व्यक्ति खुद को कोरियन लड़का या लड़की बता कर बात करना शुरू करता है। यह गेम पूरी तरह से कोरियन कल्चर, K-पॉप और K-ड्रामा की बढ़ती लोकप्रियता का फायदा उठाता है। धीरे-धीरे चैट रोमांस में बदल जाता है जिसमें खिलाड़ी को उस काल्पनिक व्यक्ति के प्रति अपना प्रेम साबित करने के लिए कुछ टास्क पूरे करने पड़ते हैं। 

Unique Village in India: क्यों भारत के इस गांव में दो मंजिला घर बनवाने से डरते हैं लोग? जानिए क्या है रहस्य

यह काल्पनिक पार्टनर कोरियन अंदाज में मीठी बातें करता है, रोमांटिक मैसेज भेजता है और रोज नए टास्क देता है। शुरुआत में ये काम बहुत सामान्य लगते हैं, लेकिन धीरे-धीरे खेल खतरनाक मोड़ लेने लगता है। गेम के आगे बढ़ने के साथ यूजर को खुद को नुकसान पहुंचाने जैसे टास्क दिए जाते हैं और अंत में मौत का रास्ता दिखाया जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें