अमेरिका-ईरान में युद्ध रुकवाने की वाहवाही लूट रहे शहबाज शरीफ, पाकिस्तानी खोज रहे इस सवाल का जवाब
- फोटो : X @CMShehbaz
Viral News: अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध थम गया है। अमेरिका और इरान सीजफायर का एलान किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम की घोषणा की। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि मैं 15 दिनों के लिए ईरान पर हमले को रोकने पर सहमत हूं। अमेरिका राष्ट्रपति ने अपने बयान में आगे कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ बातचीत की है। ट्रंप ने कहा कि दोनों ने मुझसे नियोजित हमलों को टालने की अपील की थी।
डोनाल्ड ट्रंप के इस एलान के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बेहद खुश हैं। शहबाज शरीफ ने भी सोशल मीडिया पर सीजफायर की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि अमेरिका, ईरान और उनके सभी सहयोगी, लेबनान समेत हर स्थान पर तुरंत सीजफायर के लिए सहमत हैं। दोनों पक्षों के बीच कूटनीतिक समाधान में पाकिस्तान की भूमिका अहम थी।
इस खबर के आने के शहबाज शरीफ की वाहवाही हो रही। शहबाज की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग भी सीजफायर का क्रेडिट ले रही है। बात की जा रही है कि पाकिस्तान ने युद्ध रुकवा दिया। लेकिन पाकिस्तान की जनता यह समझने की कोशिश में रगी है कि क्या सच में युद्ध रुक गया है।
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में लड़के की जबरदस्त मिमिक्री सुन लोग हंस-हंसकर हुए बेहाल, जमकर वायरल हो रहा वीडियो
आखिर युद्धविराम क्या होता है?
पाकिस्तानी गूगल पर खोज रहे हैं कि आखिर सीजफायर क्या है? कई लोग यह भी जानना चाहते हैं कि उर्दू में सीजफायर क्या मतलब होता है? सीजफायर(युद्धविराम) का मतलब होता है कि जंग लड़ रहे देशों के बीच आपसी सहमति से जंग को अस्थाई या स्थाई रूप से रोकना। पूरी तरह से युद्ध खत्म होना नहीं, बल्कि यह एक तरीका है कि हिंसा को रोककर बातचीत, राहत कार्य या तनाव कम किया जाए। कूटनीतिक बातचीत के जरिए शांति का रास्ता तैयार करना होता है।
Viral Video: प्रैंक के नाम पर की हद पार, दोस्तों को खिला दी स्नो स्प्रे वाली आइसक्रीम, वीडियो देख भड़के लोग
15 दिनों के अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर हो चुके हैं, लेकिन इस युद्ध में अमेरिका के साथ इस्राइल अभी लेबनान में हमला कर रहा है। इस्राइल की सेना ने कहा कि लेबनान के दक्षिणी तटीय शहर टायर के लोग तुरंत घर को छोड़कर चल जाएंगे। इस वजह से भी पाकिस्तानी दुविधा में है। उन्हें लगता है कि युद्ध रुकने से पाकिस्तान में महंगाई पर लगाम लगेगी। पाकिस्तान में पेट्रोल और खाने पीने की चीजों में आग लगी हुई है।