फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में लड़के की जबरदस्त मिमिक्री सुन लोग हंस-हंसकर हुए बेहाल, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Wed, 08 Apr 2026 01:11 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में एक लड़का लोगों से खचाखच भरी दिल्ली मेट्रो के अंदर फोन निकाल कर बात करना शुरू करता है। फिर जो होता है, उसे सुनकर आसपास खड़े यात्री अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में लड़के ने की जबरदस्त मिमिक्री - फोटो : @rajsolankiofficial_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Man Amazing Funny Mimicry In Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में आए दिन लड़ाई-झगड़े, डांस से लेकर नोकझोंक तक के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। मेट्रो अब सिर्फ सफर का जरिया नहीं बल्कि वायरल वीडियो का नया ठिकाना भी बन गई है। फिर एक बार सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का लोगों से खचाखच भरी दिल्ली मेट्रो के अंदर फोन निकाल कर बात करना शुरू करता है। फिर जो होता है, उसे सुनकर आसपास खड़े यात्री अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। 

 

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो कोच लोगों से खचाखच भरा हुआ है, तभी एक लड़का अपना फोन निकालकर बात करना शुरू कर देता है, लेकिन जैसे ही उसके मुंह से ‘हे भैया…मेरे प्यारे भैया’ निकलता है, आसपास खड़े यात्री अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं।

विज्ञापन


Viral Video: प्रैंक के नाम पर की हद पार, दोस्तों को खिला दी स्नो स्प्रे वाली आइसक्रीम, वीडियो देख भड़के लोग
 

दरअसल, लड़का फोन पर एक मशहूर एनिमेटेड कार्टून शो के किरदारों की हूबहू आवाज निकाल रहा था। उसकी आवाज इतनी परफेक्ट थी कि लोग खूब जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वहीं कई लोग अपनी हंसी रोकने के लिए मुंह पर हाथ रखे भी नजर आते हैं। तो कुछ यात्री तुरंत अपना फोन निकाल कर मिमिक्री करते लड़के की वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं। 

 

विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में मिमिक्री करते लड़के के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ओगी की बेतरतीब आवाज पर पब्लिक रिएक्शन। वीडियो को अब तक 7.5 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि कई हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। 


बता दें कि वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम शशांक है, जो दिल्ली के ही रहने वाले हैं। शशांक एक प्रोफेशनल मिमिक्री आर्टिस्ट और सिंगर हैं और वो अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर ऐसे फनी वीडियो शेयर कर लोगों का मनोरंजन करते रहते हैं। 

Viral Video: बीच सड़क पलटा सब्जी का ठेला, फिर जो हुआ उसे देख लोगों की आंखें हो गई नम, दिल छू लेगा वीडियो


Viral Video: फ्लाइट में बना यादगार पल, कैप्टन श्रुति ने नानी के लिए की स्पेशल अनाउंसमेंट, देखें वीडियो

दिल्ली मेट्रो का ये फनी वीडियो वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, दिल्ली मेट्रो में फाइनली कुछ मजेदार देखने को मिला। दूसरे यूजर ने लिखा, सुपर से ऊपर भाई, मजा आ गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें