फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान में टेकऑफ करते ही विमान के साथ हुआ खौफनाक हादसा, चीखते-चिल्लाते यात्रियों का वीडियो वायरल

Wed, 16 Sep 2026 05:26 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक विमान हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि विमान के भीतर यात्री चीख और चिल्ला रहे हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
विज्ञापन
ईरान में टेकऑफ करते ही विमान के साथ हुआ खौफनाक हादसा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ईरान का है, जहां पर एक विमान को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी और बड़ा हादसा टल गया। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। दरअसल, विमान के लैंडिंग गियर का एक टायर फटकर बाहर निकल गया था। सबसे खतरनाक बात यह है कि एयरपोर्ट पर उतरते ही केबिन की छत का कुछ हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि छत का हिस्सा यात्रियों के ऊपर गिर जाता है। हालांकि, गनीमत यह रही है कि इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं लगी और सभी लोगों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मंगलवार को यह हादसा हुआ था। 

सेपहरान एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान ईरान के मशहद से करमानशाह के लिए उड़ान भरा था। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद पायलटों ने इमरजेंसी का एलान कर दिया और विमान को वापस मशहद ले आए। मीडिया रिपोर्ट में ईरान के रजावी खोरासान प्रांत की सरकार के हवाले से यह जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


 

वीडियो: कुछ सेकेंड में बदल गया सबकुछ! जमीन से टकराकर क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, जांच में सामने आई चौंकाने वाली वजह

ईरानी मीडिया की तरफ से जारी किए गए वीडियो में विमान के उतरते समय केबिन की छत का अंदरूनी हिस्सा यात्रियों के ऊपर गिरता हुआ दिख रहा है। साथ में यात्रियों पर उनका सामान भी गिर जाता है। छत गिरने के बाद विमान में कुछ हिस्सा खुला नजर आ रहा है। पूरा विमान तेजी से हिल रहा है और यात्री चीख रहे हैं। इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई। विमान के लैंड करते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

सांप की चल रही थीं आखिरी सांसें, युवक ने पाइप से दिया सीपीआर, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  टेकऑफ के दौरान विमान का एक टायर फट गया, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि खबर लिखे जाने तक यह साफ नहीं था कि विमान में तकनीकी समस्या आखिर किस कारण आई।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें