फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बच्चे को बचाने के लिए शेर से भीड़ गई मां, जंगल के राजा को सिखाया सबक, शेरनी का रौद्र रूप देखकर भागा

Thu, 09 Apr 2026 07:00 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक मां की ममता देखने को मिली है। अपने बच्चे को बचाने के लिए शेरनी शेर से भीड़ जाती है। 
विज्ञापन
बच्चे को बचाने के लिए शेर से भीड़ गई मां, जंगल के राजा को सिखाया सबक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन जानवरों से जुड़े वीडियो देखने को मिलते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसने साबित कर दिया है कि मां सबसे बड़ी योद्धा है और वो अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक मां अपने बच्चे को बचाने के लिए जान की बाजी लगा दी। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शेरनी धूप में अपने बच्चे के साथ बैठी। तालाब के किनारे शेरनी और शावक आराम से लेटे हैं। इसी दौरान शाव पानी में गिर जाता है और वो डूबने लगता है। बच्चे के पानी में गिरते हैं, शेरनी परेशान हो जाती है। वह बच्चे को बचाने के लिए अपनी जान लगा देती है। शावक को शेरनी मुंह में दबाकर पानी से निकालने की कोशिश करती है। 

शेर का शेरनी पर हमला

शेरनी अपने बच्चे की जान बचाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान पीछे से शेरनी पर एक शेर हमला कर देता है। लेकिन शेरनी ने बच्चे को बचाने के लिए शेर पर ऐसा पलटवार करती है कि  जंगल का वहां से हट जाता है। 
विज्ञापन


Viral Video: बेकार नारियल से बनाए पक्षियों के घोंसले, लोग बोले- इंसानियत आज भी जिंदा है



IMD Weather: क्यों अप्रैल में पड़ रही है ठंड? आखिर क्या है वजह और क्या होता है वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को शेयर किया गया है।  कैप्शन में लिखा है, एक मां के मिशन में कोई बाधा नहीं आ सकती। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। इस पर लोग बड़ी संख्या में प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

NASA Artemis II: अंतरिक्ष में करोड़ों का टॉयलेट खराब, स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स कैसे जाते हैं टॉयलेट और कहां जाता है मल-मूत्र

एक शख्स ने लिखा है, शेर ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, तो उसने अच्छा सबक सिखाया। एक अन्य ने लिखा है, शेर ने गलत पंगा से लिया। वायरल वीडियो कब और कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है। amarujala.com इसकी सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह भी हो सकता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाया गया हो। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें