फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पहेली के हैं दो-दो जवाब, इंटरनेट है कंफ्यूज, क्या आपने सॉल्व किया?

Sat, 22 Jul 2017 01:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
Logic Puzzle - फोटो : 9gag/Instagram
विज्ञापन
काफी दिनों से इंटरनेट पर इस पहेली की चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि इसके दो-दो जवाब हैं।
विज्ञापन

जिसने एक जवाब निकाला वह कह रहा है कि दूसरा जवाब मुमकिन ही नहीं। जिससे एक भी जवाब न
निकला वो कोस रहा है कि पहेली ही फर्जी है।

लेकिन उन लोगों की भी तादाद कम नहीं है जिन्हें भरोसा है यह पहेली सही है और इसके दो-दो जवाब होने वाले दावे भी सच है। बस एक मुश्किल है। उनसे पहेली सुलझ ही नहीं रही है। इसलिए ऐसे लोगों की मदद करने के लिए हम कर रहे हैं दोनों जवाबों का खुलासा।

पहला जवाब
1+4= 5
2 + 5 +(5)= 12
3 + 6+ (12) = 21
8 + 11 + 21 = 40


यानी इस पहेली का पहला जवाब है 40.

दूसरा जवाब
पहला जवाब जहां दो अंकों को जोड़ कर मिला, वहीं दूसरा जवाब पहले अंक को पहले और दूसरे अंक के गुणन फल को जोड़कर मिलेगा-


1+ (1x4)= 5
2+ (2x5)=12
3+ (3x6)= 21
8+ (8x11)= 96

यानी इस पहेली का दूसरा जवाब है 96.

एक पहेली को दो-दो सही जवाब होने के पीछे दलील दी जा रही है कि यह गणित का नहीं बल्कि लॉजिक का सवाल है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें