मधुमक्खी तो आपने देखी ही होगी। वैसे तो इनके बारे में कई तरह की बातें प्रचलित हैं। जैसे कि ये सिर्फ पीले और काले रंग की होती हैं, इनकी एक ही प्रजाति होती है, जो शहद बनाती हैं, इनका डंक बहुत जहरीला होता है। लेकिन ये सारी बातें पूरी तरह से सच नहीं है। आइए जानते हैं मधुमक्खियों के बारे में कुछ खास और रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे और कहेंगे कि ये तो हम जानते ही नहीं थे।