न्यूयॉर्क मशहूर टाइम्स स्क्वायर का वायरल वीडियो
- फोटो : @TyrantOppressor
New York Times Square Viral Video: अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर की पहचान दुनिया के सबसे व्यस्त और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में होती है। यह विशाल, बहुमंजिला डिजिटल बिलबोर्ड, जगमगाती 24/7 एलईडी लाइटों, ब्रॉडवे थिएटरों और स्ट्रीट परफॉरमर्स के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर में साड़ी पहनकर डांस करती एक भारतीय महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि, वीडियो से ज्यादा चर्चा उसके कैप्शन को लेकर हो रही है।
Viral Video: घर की पानी की टंकी में छिपे थे 27 सांप, हरिद्वार का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
वीडियो में एक महिला रात के समय टाइम्स स्क्वायर की जगमगाती स्क्रीन और भारी भीड़ के बीच डांस करती दिखाई देती हैं। आसपास मौजूद लोग अपने-अपने काम में व्यस्त हैं, जबकि महिला कैमरे के सामने परफॉर्म कर रही है। हालांकि वीडियो से ज्यादा चर्चा उसके कैप्शन को लेकर हो रही है। पोस्ट करने वाले यूजर ने लिखा- क्या कोई मुझे समझा सकता है कि विदेश में किसी भी भीड़भाड़ वाली जगह पर पहुंचते ही भारतीयों को डांस करने की यह अजीब आदत क्यों होती है? मैं इससे परेशान हो चुका हूं।
न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके बाद इसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो को देख यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए हैं, ऐसे में एक यूजर ने लिखा-जब दूसरे देशों के लोग वहां डांस करते हैं तो कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन भारतीयों के साथ ही समस्या क्यों होती है?
Viral Video: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर मां की तस्वीर, बेटे के सरप्राइज ने जीता लाखों लोगों का दिल
Viral Video: तोते के पिंजरे में घुसा सांप, फिर जो हुआ देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, देखें वीडियो
दूसरे यूजर ने लिखा- समस्या सिर्फ तब दिखाई देती है जब ऐसा कोई भारतीय करता है, और सबसे ज्यादा नाराज भी भारतीय ही होते हैं। दुनिया भर में लाखों वीडियो हैं, जिनमें अलग-अलग देशों और समुदायों के लोग सार्वजनिक जगहों पर रील्स बनाते नजर आते हैं, फिर भारतीयों को ही निशाना क्यों बनाया जाता है? तो वहीं कई यूजर्स ने इसे 'क्रिंज कंटेंट' बताते हुए कहा कि, विदेशों में ऐसे वीडियो भारतीय पर्यटकों की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं।
बता दें कि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब टाइम्स स्क्वायर में भारतीयों के डांस वीडियो चर्चा में आए हों। पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड गानों पर डांस करते भारतीय पर्यटकों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।