मूसलाधार बारिश में TTE ने आधी रात को ट्रेन से लड़की को क्यों उतारा नीचे?
- फोटो : एक्स
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की और ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद हर कोई हैरान है, क्योंकि इसमें एक टीटीई ने लड़की को ट्रेन से उतर जाने के लिए कहा है। वीडियो में दिख रहा है कि आधी रात को मुसलाधार बारिश हो रही है। इस दौरान टीटीई ने ट्रेन से युवती को उतार दिया। पहली से महिला के साथ टीटीई का व्यवहार लोगों को अच्छा नहीं लगता है, लेकिन जब घटना का सच कुछ और है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एसी कोच की सीट पर बैठी है। इस दौरान ऑन-ड्यूटी टिकट चेक कर रहा टीटीई उनसे टिकट मांगता है, तो युवती के पास कोई वैध टिकट नहीं था। टीटीई ने कहा कि महिला बिना टिकट के रिजर्व्ड सीट पर कब्जा की हुई थी। जब अधिकारी ने उन्हें वहां से जनरल बोगी में जाने के लिए कहा, तो महिला भड़क गई। उसने टीटीई पर ही परेशान करने के आरोप मढ़ दिए।
महिला ने दी नौकरी से निकलवाने की धमकी
वीडियो में बार-बार महिला सिर्फ एक बात कह रही है कि टीटीई मुझे परेशान कर रहा है। वह कहती है कि मुझे पता है कि आप मुझे परेशान कर रहे हैं। एक महिला को निशाना बना रहे हैं। बहस बढ़ने के बाद महिला टीटीई से देख लेने की धमकी देती है। टीटीई ने महिला से पूछा कि आप कौन हैं, तो पता चला कि वो बिहार की एक शिक्षिका है। इस पर टीटीई कहता है कि आप टीचर हैं फिर भी बिना टिकट सफर कर रही हैं,यह आपको शोभा नहीं देता है।
FBI Ghost Town: कहां है भूतिया शहर? जहां नहीं जा सकता है आम इंसान, हैकर्स को है जाने की खूली छूट
महिला ने टीटीई से कहती है कि रात का समय है और मूसलाधार बारिश में एक महिला को ट्रेन से उतारना कहां का न्याय है। महिला ने दावा किया कि टीटीई वीडियो बनाकर उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। टीटीई से स्पष्ट रूप से कहा कि बिना टिकट के वह किसी भी यात्री को एसी कोच में सफर करने की इजाजत नहीं दे सकता है, चाहे वह पुरुष हो या महिला।
Viral Video: भारतीय ने कनाडा में लगाया सब्जी का ठेला, अंग्रेजी में बेचने का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने महिला के टीटीई के व्यवहार को गलत बताया है, लेकिन पूरा सच जानने के बाद कई लोगों ने उसका समर्थन किया है, तो कुछ लोगों का कहना है यह गलत है। वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग बंटे हुए हैं।