फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK क्रिकेट में बदलाव: अब प्रारूप के हिसाब से मिलेगा अनुबंध, PCB का नया मॉडल; प्रदर्शन और फिटनेस पर रहेगा जोर

Mon, 15 Jun 2026 06:00 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पीसीबी ने खिलाड़ियों के लिए नई विशेषज्ञता आधारित अनुबंध प्रणाली लागू की है। नई व्यवस्था में प्रदर्शन, फिटनेस और डेटा-आधारित चयन को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ियों के वित्तीय लाभ भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने खिलाड़ियों के लिए केंद्रीय अनुबंध प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए अब विशेषज्ञता आधारित अनुबंध मॉडल लागू करने की घोषणा की है। नई व्यवस्था के तहत खिलाड़ियों को उनके खेल प्रारूप के अनुसार अलग-अलग ट्रैक में रखा जाएगा। पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने सोमवार को व्हाइट-बॉल टीम के मुख्य कोच माइक हेसन के साथ मीडिया ब्रीफिंग में इस नई प्रणाली की जानकारी दी।
विज्ञापन
Trending Videos

चार ट्रैक में बांटे जाएंगे खिलाड़ी
अब तक पीसीबी खिलाड़ियों को ए, बी, सी और डी श्रेणियों में केंद्रीय अनुबंध देता था। नई व्यवस्था के तहत खिलाड़ियों को निम्नलिखित ट्रैक में वर्गीकृत किया जाएगा।
  • ट्रैक ए: रेड-बॉल (टेस्ट) क्रिकेट विशेषज्ञ खिलाड़ी।
  • ट्रैक बी: वनडे विशेषज्ञ खिलाड़ी।
  • ट्रैक सी: व्हाइट-बॉल और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ी।
  • ट्रैक डी: केवल टी20 और फ्रेंचाइजी क्रिकेट विशेषज्ञ खिलाड़ी।
  • रेड-बॉल खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर वित्तीय लाभ।
मोहसिन नकवी ने कहा कि नई अनुबंध प्रणाली तैयार करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि केवल टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से कोई नुकसान न हो।नउन्होंने कहा कि लाल गेंद के विशेषज्ञ खिलाड़ियों के वित्तीय लाभों में सुधार किया गया है, ताकि वे खुद को अन्य खिलाड़ियों की तुलना में उपेक्षित महसूस न करें।

प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर होगा नवीनीकरण
पीसीबी अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों के अनुबंध का नवीनीकरण तभी किया जाएगा, जब वे निर्धारित प्रदर्शन और फिटनेस मानकों पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था खिलाड़ियों को उनके करियर की स्पष्ट दिशा देगी और उन्हें यह समझने में मदद करेगी कि उनकी भूमिका और अपेक्षाएं क्या हैं।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में डेटा एनालिटिक्स को प्राथमिकता
पीसीबी ने चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और मेरिट आधारित बनाने के लिए भी बड़ा फैसला लिया है। नकवी के अनुसार, 85 प्रतिशत चयन डेटा विश्लेषण के आधार पर होगा। 15 प्रतिशत महत्व राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की सिफारिशों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य खिलाड़ी नजरअंदाज न हो और चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष बनी रहे।

आधुनिक क्रिकेट की जरूरतों के अनुरूप फैसला
पीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक क्रिकेट की बदलती मांगों को देखते हुए व्यापक चर्चा के बाद यह नई अनुबंध प्रणाली तैयार की गई है। इससे खिलाड़ियों को अपने विशेषज्ञ प्रारूप पर अधिक ध्यान केंद्रित करने और बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें