फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: चना चाट बेचकर पेट पाल रही आंटी से ट्रेन में पैंट्री बॉय ने की बदसलूकी, वीडियो देखकर भड़के लोग

Thu, 14 May 2026 01:00 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Railways: सोशल मीडिया पर ट्रेन में चना बेचकर पेट पाल रहीं आंटी के साथ पैंट्री बॉय बदसलूकी कर रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 
विज्ञापन
चना चाट बेचकर पेट पाल रही आंटी से ट्रेन में पैंट्री बॉय ने की बदसलूकी - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Railways Viral Video: अपना और अपने परिवार को पेट पालने के लिए हर कोई न कोई काम करता है। मेहनत करके ही कमाना बेहतर होता है। एक बुजुर्ग आंटी भी ट्रेन में चने बेचकर अपना पेट पालती हैं, जिनका वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, आंटी की टोकरी में रखा चना एक यात्री की सीट पर बिखर जाता है, जिसके बाद वहां पर मौजूद पैंट्री बॉय आक्रामक व्यवहार करते हुए उन्हें बाहर करने की कोशिश करने लगता है और आंटी हाथ जोड़ रही हैं। 
विज्ञापन


वीडियो की शुरुआत दिखाई देता है कि साइड लोअर बर्थ पर चना बिखरा हुआ है, जिसे उस पर बैठे लड़के हटा रहे हैं। पैंट्री बॉय पहले बर्थ साफ करवाने में उनकी मदद करता है। इसके बाद  फर्श पर अपने चने की टोकरी के साठ बैठी आंटी से उनकी टोकरी को छीनने लगता है। पहले से सावधान अपनी टोकरी अपनी पीठ के पीछे रख लेती हैं और पैंट्री बॉय से चने की टोकरी नहीं छीनने की हाठ जोड़कर विनती कर रही हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि पैंट्री बॉय उन्हें बेरहमी से खींच रहा है। आंटी खुद को बचाती दिख रही हैं और हाथ जोड़कर लगातार माफी मांग रही हैं। आखिरी में एक और पैंट्री बॉय वहां पर पहुंचता और दोनों में कुछ बात होती है, फिर वह चला जाता है। हालांकि, वीडियो के बारे में अधिक और सटीक जानकारी नहीं है। एक रेडिट पोस्ट में दावा किया गया है कि गुवाहाटी एक्सप्रेस की यह घटना है। इस ट्रेन में एक उम्रदराज आंटी चना चाट बेचने आई होती है।

Video: ई- रिक्शा का देसी जुगाड़ हुआ वायरल, चलता-फिरता एसी देखकर लोग हैरान, बोले- अलग ही लेवल की क्रिएटिविटी है

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला के साथ पैंट्री बॉय आक्रामक दिख रहा है। कई लोगों का कहना है कि हो सकता है महिला के कारण गंदी फैली हो, लेकिन इस तरह का व्यवहार बिल्कुल ठीक नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग पैंट्री बॉय के व्यवहार को गलत बता रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि ऐसे हालत में लोगों का चुप रहना बहुत गलत है। क्या यही मैनर और विनम्रता है?
विज्ञापन



Indian Railways: वंदे भारत में टिकट ब्लैक कर रहा था TTE, यात्री ने वीडियो किया वायरल, रेलवे ने उठाया सख्त कदम


रेलवे ने क्या दिया जवाब? 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक शख्स ने पोस्ट को रेलवे को टैग करते हुए कहा कि पूरी गलती के लिए आप जिम्मेदार हैं। उन्हें रेलवे स्टेशन के अंदर आने की अनुमति क्यों दी? आपने उसे ट्रेन में चढ़ने ही क्यों दिया? रेलवे स्टेशन में प्रवेश दिलाने वाले सभी लोगों को बर्खास्त किया जाए। इस पर रेलवे सेवा ने जवाब दिया है और लिखा कि यह देखकर/ सुनकर हमें चिंता हुई है। हम इस मामले में मदद करना चाहते हैं। कृप्या हमें PNR/UTS नंबर या मोबाइल नंबर डीएम में साझा करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें