फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ई- रिक्शा का देसी जुगाड़ हुआ वायरल, चलता-फिरता एसी देखकर लोग हैरान, बोले- अलग ही लेवल की क्रिएटिविटी है

Thu, 14 May 2026 11:28 AM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Desi Jugaad Video: एक ई- रिक्शा चालक ने यात्रियों को गर्मी से बचाने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया है, जो वायरल हो गया है। इस मजेदार जुगाड़ को देखकर हर कोई हैरान है। लोगों का कहना है कि यह चलता फिरता एसी है। 
विज्ञापन
ई- रिक्शा का देसी जुगाड़ हुआ वायरल, चलता-फिरता एसी देखकर लोग हैरान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Desi Jugaad Video: भारत की राजधानी दिल्ली समेत देश के ज्यादातर इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए लोग कई उपाय कर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर गर्मी से बचने के उपाय के कई जुगाड़ वायरल होते हैं। अब एक ऐसा ही जुगाड़ का वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का अपनी तरफ ध्यान खींचा है। इसमें एक ई- रिक्शा वाले ने सवारियों को तेज धूप और बहते पसीने से बचाने के लिए लिए गजब का जुगाड़ लगाया है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक शख्स ने इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसमें कैप्शन लिखा है-गजब की क्रिएटिविटी है। दिल्ली में एक रिक्शे वाले ने अपने रिक्शे को चलता फिरता एसी बना दिया दिमाग की कमी नहीं है भारत के लोगों में। ई- रिक्शे में लगे जुगाड़ को देखकर हर कोई हैरान है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि ई- रिक्शा को चारों तरफ से कूलर में लगने वाले खस से बने पर्दे से ढंका गया है और प्लास्टिक के डिब्बे में पानी डालकर उसे पीछे रखा है। पानी के डिब्बे में दो पतले पाइप लगाए गए हैं और उन्हें खस के पर्दों से जोड़ दिया गया है। एक छोटे से मोटर की मदद से डिब्बे के पानी को खस के पर्दे में भेजा गया है, जिससे खस पूरी तरह से भींग कर ई- रिक्शा को ठंडा कर रहा है। 
विज्ञापन


Indian Railways: वंदे भारत में टिकट ब्लैक कर रहा था TTE, यात्री ने वीडियो किया वायरल, रेलवे ने उठाया सख्त कदम

ई- रिक्शा चलने पर बाहर की गर्म हवा गीले खस के पर्दे से टकराकर अंदर बैठे लोगों को ठंडी हवा और सुकून का अहसास हो रहा है। गर्मी से बचने के इस गजब के जुगाड़ को देखकर हैरान हैं। इस ई- रिक्शा को देखकर लहता है कि जैसे कोई चलता फिरता एसी है। 



Snake island: इस द्वीप पर घूमती रहती है मौत, कदम रखते ही करती है शिकार, इंसानों के जाने पर है रोक

जुगाड़ की लोग कर रहे हैं तारीफ 

वीडियो को देखने के बाद लोग इस मजेदार जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है- भारत में जुगाड़ सिर्फ मजबूरी नहीं, एक अलग ही लेवल की क्रिएटिविटी है। एक अन्य ने लिखा है कि सही प्लेटफॉर्म मिलने पर भारतीय कुछ भी कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें