फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending News: पलभर में करोड़पति बन गया भारतीय ड्राइवर, लॉटरी में जीते 45 करोड़ रुपये, बोला- नहीं हो रहा यकीन

Thu, 04 Jan 2024 12:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

यह शख्स एक ड्राइवर का काम करता है और दुबई में रहता है। इस शख्स का नाम मुनव्वर फिरोज है, जिसने दुबई में 45 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है।
विज्ञापन
Indian man wins ₹45 crore in lottery in UAE - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Trending News: हर किसी की चाहत होती है कि वह खूब पैसा कमाए और अमीन बन जाए। दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो अपनी मेहनत से खूब पैसा कमाते हैं। हालांकि कई लोग ऐसे हैं, जिनकी रातोंरात किस्मत बदल जाती है और वह करोड़ों रुपये के मालिक बन जाते हैं। अब इस बीच एक ऐसी ही खबर सामने आई है। दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले एक भारतीय शख्स की किस्मत भी रातोंरात बदल गई। शख्स को खुद इस पर यकीन नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन

 

यह शख्स एक ड्राइवर का काम करता है और दुबई में रहता है। इस शख्स का नाम मुनव्वर फिरोज है, जिसने दुबई में 45 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है। शख्स ने 31 दिसंबर को बिग टिकट लाइव ड्रा में यह पैसा जीता है। शख्स को 20 मिलियन यूएई दिरहम जैकपॉट पुरस्कार मिला है। आइए जानते हैं शख्स के लॉटरी जीतने की पूरी कहानी। 


 मुनव्वर फिरोज के लिए नया साल खुशियां लेकर आया है। उन्होंने अपने लॉटरी के लिए टिकट खरीदा था, जिसके लिए 30 लोगों ने मिलकर पैसे दिए थे। जीता हुआ पैसा सभी लोगों में बांटा जाएगा। 
विज्ञापन


Viral Video: पेट्रोल पंप पर लगी थी लंबी लाइन, बाइक छोड़ घोड़े पर खाना देने लगा डिलीवरी ब्वॉय, वीडियो वायरल 

खलीजा टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि मुनव्वर काफी लंबे समय से बिग टिकट ग्राहक हैं। वह बीते पांच साल से हर महीने लॉटरी का टिकट खरीदते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उन्होंने लॉटरी जीत ली है। मुनव्वर ने कहा कि ईमानदारी से बताऊं, तो मुझे उम्मीद नहीं थी कि ऐसा भी होगा, इसलिए मैं अभी तक यकीन नहीं कर पा रहा हूं। उन्होंने कहा कि अभी भी मुझे यकीन नहीं हो रहा है। 

UFO: समुद्र के भीतर दिखी रहस्यमयी चीज, प्रोफेसर के इस दावे से दुनिया हैरान, वैज्ञानिकों ने शुरू की जांच


मुनव्वर के अलावा दस अन्य लॉटरी जीतने वालों को करीब 22-22 लाख रुपये मिले हैं। इनमें भारतीय, फिलीस्तीनी, लेबनीस और सऊदी अरब के नागरिक शामिल हैं। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि यूएई में और भी कई भारतीयों ने लॉटरी जीती है। 31 दिसंबर को सुथेश कुमार कुमारेसन नाम के एक भारतीय शख्स ने भी लॉटरी जीती है, जिसे करीब 2 करोड़ रुपये मिले हैं। सुथेश एतिहाद एयरवेज में इंजीनियर हैं और अबु धाबी में रहते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें