फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ही घंटे में बदल गई इस भारतीय की किस्मत, एक फैसले ने बना डाला करोड़पति

Wed, 04 Jul 2018 08:38 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिरहम
विज्ञापन

एक भारतीय व्यक्ति को दुबई में 19 लाख डॉलर यानी लगभग 13 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है। उसकी किस्मत की चाबी उस समय खुली जब वह अपने सुनहरे भविष्य के वास्ते हमेशा के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) छोड़ने जा रहा था। वह स्वदेश वापसी के लिए दुबई से फ्लाइट पकड़ने से पहले कुछ घंटे पहले ही इस लॉटरी की टिकट खरीदी थी।

विज्ञापन


राजधानी अबूधाबी में सिविल सुपरवाइजर के तौर पर काम करने वाले 30 वर्षीय तोजो मैथ्यू ने भारत को जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से पहले कुछ घंटे पहले ही लॉटरी खरीदी थी। मैथ्यू भारत में केरल के रहने वाले हैं और वह अपनी पत्नी के साथ रहकर आगे की जिंदगी बिताने के लिए दुबई छोड़ने जा रहे थे। 

मैथ्यू ने कहा कि उन्होंने भारत जाने वाली फ्लाइट में बोर्डिंग से ठीक पहले 24 जून को अबूधाबी एयरपोर्ट पर एक लॉटरी खरीदी थी। मुझे नई दिल्ली में नौकरी मिल गई थी। लिहाजा मैं दुबई छोड़ने जा रहा था। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं करोड़ों रुपये की लॉटरी जीत चुका हूं। इससे पहले एक भारतीय ड्राइवर ने अप्रैल में करोड़ों रुपये की लॉटरी जीती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें