फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs ENG W: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए घोषित की टीम, नैट साइवर ब्रंट होंगी कप्तान

Thu, 18 Jun 2026 07:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच जुलाई में एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर होगा।
विज्ञापन
नैट साइवर ब्रंट - फोटो : ECB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भारत के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय इंग्लैंड महिला टीम का एलान गुरुवार को कर दिया। भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर यह महिलाओं का पहला टेस्ट मैच होगा। साइवर-ब्रंट इस मशहूर मैदान पर टेस्ट मैच में अपनी टीम की कप्तानी करने वाली पहली इंग्लिश महिला बनेंगी। इसी मैदान पर इस महीने की शुरुआत में पुरुषों का 150वां टेस्ट मैच खेला गया था। यह एकमात्र टेस्ट मैच 10 से 13 जुलाई के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

हीथर नाइट भी टीम में शामिल
कप्तान के साथ अनुभवी खिलाड़ियों का ग्रुप होगा जिसमें समरसेट की हीथर नाइट अपना 15वां टेस्ट खेलने की तैयारी में हैं। टीम चयन पर टिप्पणी करते हुए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की महिला क्रिकेट की प्रबंध निदेशक क्लेयर कॉनर ने कहा, हमने नैट साइवर-ब्रंट की कप्तानी में एक मजबूत टेस्ट टीम चुनी है। लॉर्ड्स में महिला क्रिकेट के लिए ये ऐतिहासिक दिन होंगे। 

इस मैच के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम में बल्लेबाजी ऑलराउंडर एलिस कैप्सी और बाएं हाथ के स्पिनर टिली कॉर्टीन-कोलमैन को शामिल किया गया है। दोनों पहली बार टेस्ट टीम का हिस्सा बनी हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच ये टेस्ट महिला टी20 विश्व कप 2026 फाइनल के पांच दिन बाद होगा। इस मैच से मैडी विलियर्स अपना टेस्ट डेब्यू करना चाहेंगी, जबकि लंकाशायर की तेज गेंदबाज ग्रेस पॉट्स और विकेटकीपर-बल्लेबाज एली थ्रेलकेल्ड की जोड़ी इंग्लैंड के लिए किसी भी फॉर्मेट का अपना पहला मैच खेल सकती हैं। टीम में बल्लेबाज एमा लैम्ब और तेज गेंदबाज इस्सी वोंग को भी शामिल किया गया है। चार्ली डीन जगह नहीं बना पाई हैं।
विज्ञापन

इंग्लैंड की टीम: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माया बाउचर, एलिस कैप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एमा लैंब, ग्रेस पॉट्स, एली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स, इजी वोंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें