फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2025: वो कौन से पांच देश हैं, जो भारत के साथ 15 अगस्त को मनाते हैं आजादी का जश्न

Thu, 14 Aug 2025 11:43 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Independence Day 2025: 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) का दिन हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व करने का दिन होता है। इसी तारीख को 1947 में हमारा देश अंग्रेजों से आजाद हुआ था।
विज्ञापन
वो कौन से पांच देश हैं, जो भारत के साथ 15 अगस्त को मनाते हैं आजादी का जश्न - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Independence Day 2025: 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) का दिन हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व करने का दिन होता है। इसी तारीख को 1947 में हमारा देश अंग्रेजों से आजाद हुआ था। लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष ने भारत को गुलामी से मुक्ति दिलाई। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में कई और देश हैं, जो 15 अगस्त को अपना स्वातत्रंता दिवस या राष्ट्रीय पर्व मनाते हैं? आज हम आपको बताते हैं कि भारत के साथ और कौन से देश अपना राष्ट्रीय दिवस मनाते हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया

द्वितीय विश्व युद्ध के आखिरी में जापान ने 15 अगस्त 1945 को आत्मसमर्पण कर दिया और कोरियाई प्रायद्वीप 35 साल के जापानी औपनिवेशिक शासन से आजाद हुआ था। एक समय जापान कोरियाई प्रायद्वीप पर शासन किया करता था। इस दिन को  दक्षिण कोरिया में 'गवांगबोकजियोल' और उत्तर कोरिया में 'जो गुके बांग' के नाम से जाना जाता है। इसका मतलब है कि रोशनी की वापसी का दिन। कोरिया के इतिहास में यह एक बेहद अहम मोड़ था। इस दिन ने कोरिया के लोगों को अपनी स्वतंत्रता और पहचान वापस दिलाई। लेकिन कुछ साल बाद ही यह देश दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया में बंट गया। 

कांगो

अफ्रीकी देश कांगो 15 अगस्त 1960 को फ्रांस ने पूर्ण आजाद हुआ था। फ्रांसीसी औपनिवेशिक शासन से मुक्ति के बाद कांगो के लोगों के लिए 15 अगस्त का दिन राष्ट्रीय गौरव और अपनी स्वतंत्रा का प्रतीक बन गया। इस दिन को कांगो बेहद धूमधाम से मनाता है। इस दिन परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। 
विज्ञापन


Viral Video: 105 साल की दादी पानी में दिखाती हैं जलपरी जैसी फुर्ती, तैराकी में मात देकर सबको कर देती हैं हैरान

बहरीन 

बहरीन फारस की खाड़ी में स्थित एक छोटा देश है। इस देश ने ब्रिटिश शासन से 15 अगस्त 1971 को स्वतंत्र हुआ था। अंग्रेजों की वापसी के बाद बहरीन ने अपने आपको एक संप्रभु के राष्ट्र के तौर पर स्थापित किया। हालांकि, बहरीन में 16 दिसंबर को औपचारिक तौर पर राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। 

Viral Video: लड़के ने जमीन पर लेट-लेटकर किया ऐसा कोबरा डांस, लोगों की नहीं रुकी हंसी, बोले- नागमणि लेकर मानेगा

लिकटेंस्टीन

यह छोटा सा यूरोपीय देश 15 अगस्त को अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है। 1940 में लिकटेंस्टीन के प्रिंस फ्रांसिस जोसेफ द्वितीय के जन्मदिन के दिन इसकी शुरुआत हुई थी। यह दिन प्रिंस के जन्मदिन और देश की एकजुटता के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। रोमन साम्राज्य से यह देश 15 अगस्त 1866 को आजाद हुआ था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें