IND vs AUS World Cup Final: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित हैं। अगर लोगों को टिकट मिल जाए, तो वो किसी भी हाल में लाइव मैच जरूर देखेंगे। सोशल मीडिया पर भी विश्व कप मैच के टिकट के दाम और किल्लत को लेकर एक से बढ़कर एक मीम्स वायरल हो रहे हैं।
एक शख्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जो काफी मजेदार था। @ayushpranav3 नाम के ट्विटर यानी एक्स अकाउंट से यह पोस्ट की गई थी। शख्स ने लोगों को अपने साथ हेलीकॉप्टर से अहमदाबाद पहुंचकर स्टेडियम में मैच देखने का आॅफर दे डाला था। शख्स के इस आॅफर को देखकर लोग हैरान हो गए। शख्स ने लिखा कि किसी को हेलिकॉप्टर से चलकर विश्व कप फाइनल देखने में दिलचस्पी है। मुझे दो लोगों की आवश्यकता है।
शख्स ने लिखा है शनिवार को हम बेंगलरु एयरपोर्ट से चलेंगे और अहमदाबाद में नाश्ता करेंगे। इसके मैच देखकर वापस आ जाएंगे। आयुष नाम के शख्स के पोस्ट को देखकर लोग खूब हंस रहे हैं, क्योंकि उसने नीचे लिखा था कि दिलचस्पी है, तो मैसेज करें, लेकिन आपके पास हेलिकॉप्टर और टिकट होना चाहिए वरना हम नहीं जा पाएंगे।
Mysterious Noise: क्या खत्म होने वाली है दुनिया? इस शहर में रात के समय आ रही रहस्यमयी आवाजें, लोगों में खौफ
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, भाई मैं हेलिकॉप्टर और टिकट तो ले आऊंगा, लेकिन सिर्फ तुम पार्किंग का जगह दिला देना। एक दूसरे यूजर ने लिखा, भाई पोस्ट के अंत में तुमने धोखा दिया है।
Fog: सर्दियों के दिनों में ही क्यों पड़ता कोहरा? जानिए कुहासे से कितना है अलग
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का 8वीं बार फाइनल खेलेगी, जबकि भारतीय टीम का विश्व कप में यह चौथा मुकाबला होगा। इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2003 विश्व कप का फाइनल मैच खेला गया था। साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम की 125 रनों से हार हुई थी।