फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शिकार के लालच में 1 फुट लंबा चाकू निगल गया कोबरा सांप, हालत हुई खराब, फिर जो हुआ उसे...

Wed, 11 Jun 2025 04:44 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: यह घटना एक गांव के घर में घटी, जहां एक व्यक्ति के रसोई में गलती से एक स्टील का 12 इंच लंबा चाकू नीचे गिर गया था। उसी समय एक कोबरा खाना ढूंढते हुए उस घर में घुस आया। जब उसकी नजर चमकते हुए चाकू पर पड़ी तो उसने उसे खाना समझ लिया और बिना कुछ सोचे-समझे निगल गया।
विज्ञापन
सांप ने निगल लिया था चाकू - फोटो : एक्स@path2shah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोबरा सांपों को उनकी ताकत और लचकदार शरीर के लिए जाना जाता है। उनके जबड़े इतने लचीले होते हैं कि वे बड़े से बड़ा शिकार भी आसानी से निगल सकते हैं। उनका पाचन तंत्र इतना मजबूत होता है कि वे शिकार की हड्डियों तक को पचा लेते हैं। आमतौर पर कोबरा जिंदा जीवों को ही शिकार बनाते हैं, लेकिन कर्नाटक के एक गांव से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना एक गांव के घर में घटी, जहां एक व्यक्ति के रसोई में गलती से एक स्टील का 12 इंच लंबा चाकू नीचे गिर गया था। उसी समय एक कोबरा खाना ढूंढते हुए उस घर में घुस आया। जब उसकी नजर चमकते हुए चाकू पर पड़ी तो उसने उसे खाना समझ लिया और बिना कुछ सोचे-समझे निगल गया। कुछ समय बाद जब घरवालों ने सांप को रसोई में देखा तो घबराहट में उन्होंने तुरंत एक स्थानीय स्नेक रेस्क्यू टीम को फोन किया। रेस्क्यू टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। उन्होंने देखा कि कोबरा की हालत ठीक नहीं है और उसके शरीर के अंदर कुछ अजीब सी चीज नजर आ रही है। टीम ने तुरंत एक पशु डॉक्टर की मदद ली और कोबरा का इलाज शुरू किया।



कोबरा का किया गया रेस्क्यू
डॉक्टर और रेस्क्यू टीम ने मिलकर कोबरा का बेहद सावधानी से इलाज किया। यह एक नाजुक ऑपरेशन जैसा था क्योंकि सांप के शरीर में चाकू था, जो उसके उसे नुकसान पहुंचा सकता था। लेकिन टीम की सूझबूझ से चाकू को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। सबसे राहत की बात यह रही कि कोबरा को कोई गंभीर चोट नहीं आई। इलाज के बाद जब वह पूरी तरह से ठीक हो गया तो उसे दोबारा जंगल में छोड़ दिया गया। इस अनोखी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। खासतौर पर @Madrassan_Pinky और @path2shah नाम के एक्स यूजर्स ने इसे शेयर किया है। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं और रेस्क्यू टीम की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों ने की रेस्क्यू टीम की खूब सराहना
सांपों के व्यवहार से जुड़े जानकारों का कहना है कि सांपों का इन चीजों को निगलना काफी कम देखा गया है। आमतौर पर वे सिर्फ जिंदा शिकार को ही निगलते हैं। इस घटना में जो सबसे बड़ी बात रही, वह यह थी कि समय पर कार्रवाई की गई, जिससे एक सांप की जान बचाई जा सकी। इसलिए लोग रेस्क्यू टीम की काफी सराहना भी कर रहे हैं।







 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें