महिला टीचर ने एक-दूसरे को जमीन पर पटक-पटककर पीटा
- फोटो : एक्स@ Ghar Ke Kalesh
बच्चे स्कूल पढ़ने के लिए जाते हैं और शिक्षा का ज्ञान लेने जाते हैं। हालांकि, सोचिए कि अगर इस स्कूल में पढ़ाई-लिखाई के अलावा मार-पिटाई का सीन देखने को मिल जाए तो बच्चों पर क्या असर होगा। आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही वीडियो के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसमें एक आंगनवाड़ी केंद्र पर दो महिला टीचर के बीच में जबर्दस्त हाथापाई देखने को मिली है। केंद्र पर इतना क्लेश हुआ है कि महिला जमीन पर गिरते पड़ते भी लड़ रही हैं और बच्चे भी उन पर लात-घूसे बरसा रहे हैं। हालांकि, वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि कुछ बाकी महिला कर्मचारी उनके झगड़े को सुलझाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन दोनों एक-दूसरे को छोड़ने का नाम नहीं ले रही हैं। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस क्लिप में नजर आ रहा है कि दोनों टीचर एक-दूसरे को जमीन पर गिरा-गिराकर मार रही हैं। आसपास बच्चे खूब चिल्ला रहे हैं। वहीं, कुछ बच्चे भी इस लड़ाई में टीचर पर लात-घूसे भी बरसा रहे हैं। इस झगड़े को देखकर हर कोई काफी शॉक्ड और हैरान नजर आ रहा है। लोगों इस वीडियो को देखने के बाद लगातार यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर बच्चे यह देखकर क्या सोचेंगे और उन पर क्या असर पड़ेगा।
लोगों ने खूब जताई नाराजगी
वायरल वीडियो में दो स्कूली बच्चे पर गिरते-पड़ते भी लेट रहे हैं। दोनों की झड़प को खूब रोकने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन दोनों किसी भी कीमत पर एक-दूसरे को छोड़ने का नाम नहीं ले रही हैं। स्कूल के बच्चे भी इस लड़ाई को रोकने का पूरा प्रयास करते हैं, लेकिन फिर भी लड़ाई बढ़ती ही नजर आती हैं। इस 2 मिनट 14 सेकंड के लंबे वीडियो में बच्चों की चीखें और आवाजें सुनाई देती नजर आ रही हैं।
यूजर्स ने ऐसी दी प्रतिक्रिया
रिपोर्ट्स की मानें तो इस घटना पर प्रशासन सख्त है और इस मामले को संज्ञान में ले लिया गया है। इसके साथ ही इस मामले को लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, इस घटना पर बच्चे के माता-पिता भी काफी नाराज हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बच्चों पर इसका क्या असर होगा। किसी ने नहीं सोचा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'स्कूल में पढ़ाई-लिखाई के अलावा झगड़ा होगा तो बच्चे भी यही सिखेंगे न।' एक और यूजर ने लिखा, 'बच्चों का रवैया देखकर ही पता लग रहा है कि यहां बच्चों को क्या सिखाया जा रहा है। आखिर इस स्कूल का हाल ऐसा क्यों है।'