फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: IIT में नहीं मिला दाखिला, 26 की उम्र में बेटे ने पिता को गिफ्ट की 55 लाख की BMW , प्रेरक कहानी वायरल

Tue, 09 Jun 2026 12:23 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Story: सोशल मीडिया पर एक 26 साल के लड़के की कहानी वायरल हो रही है। आईआईटी में असफल होने के बाद इस लड़के ने अपने पिता को 55 लाख कार तोहफे में दी है। 
विज्ञापन
IIT में नहीं मिला दाखिला, बेटे ने पिता को गिफ्ट की 55 लाख की कार - फोटो : LinkedIn/AnkurWarikoo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Story: सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों की प्ररेणादायक कहानियां वायरल होती हैं। इन दिनों एक लड़के की कहानी वायरल हो रही है, जिसेन अपने पिता को 55 लाख रूपये की बीएमडब्ल्यू (BMW) तोहफे में दी है। कई लोग मान लेते हैं कि अगर आईआईटी में दाखिला नहीं मिला, तो सफल होने की रास्ते बंद हो गए, लेकिन ऐसा नहीं है। शौर्य शिखर की कहानी ने इस सोच को गलत साबित किया है।

विज्ञापन


आईआईटी-जेईई में असफल होने के बाद वह भी खुद को नाकाम समझने लगे थे, लेकिन अब उन्होंने सिर्फ 26 साल की उम्र में अपने पिता को रिटायरमेंट पर 55 लाख रूपये की बीएमडब्ल्यू कार तोहफे में दी है। संघर्ष और सफलता के सफर की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक उद्यमी और कंटेंट क्रिएटर ने लिंक्डइन पर उनकी कहानी को शेयर किया है।

उन्होंने है कि जब शौर्य पांच साल पहले उनकी टीम में शामिल हुए थे, तब उन्हें निराशा और आत्म-संदेह ने घेरा हुआ था। आईआईटी-जेईई में मिली असफलता उन्हें बार-बार परेशान कर रही थी, क्योंकि उनके पिता खुद आईआईटी में पढ़े हुए थे। शौर्य महसूस करते थे उन्होंने अपने परिवार को निराश किया है।
विज्ञापन


Solar Storm: क्या है सौर तूफान? पृथ्वी से टकराएगा, नासा ने जारी की चेतावनी




इंजीनियरिंग की जगह में बीबीए में लिया दाखिला

शौर्य ने इंजीनियरिंग की जगह बीबीए में दाखिला ले लिया, लेकिन फिर भी उनकी उलझनें कम नहीं हुईं। कॉलेज जीवन को लेकर वह असंतोष महसूस करते थे और भविष्य को लेकर भी उनके में सवाल थे। कंटेंट क्रिएटर ने बताया है कि उस दौरान शौर्य 110 किलो से ज्यादा के थे और वह सोचते थे कि अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर हैं। 

Dinosaur: क्या उड़ सकते थे डायनासोर? मिला करोड़ों साल पुराना जीवाश्म, 4 पंखों का रहस्य जान हैरत में वैज्ञानिक

इसके बाद भी उन्होंने खुद पर काम किया और अपने करिया को नई दिशा दी। उन्होंने धीरे-धीरे सफलता हासिल की। कुछ ही वर्षों में उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उन्होंने सिर्फ 26 साल की उम्र में अपने पिता 55 लाख की बीएमडब्ल्यू कार तोहफे में दी है। शौर्य की कहानी शेयर करने वाले शख्स का कहना है कि  जिंदगी एक परीक्षा के नतीजे से तय नहीं की जाती। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें